Breaking
दो किशोरियों की मौत के बाद खेड़ा माधोपुर गांव में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का सर्वे, डेढ़ सौ से अधिक लोगों... खमरिया के बिरनेर गांव में शादी में आई किशोरी की हत्‍या आचार संहिता के बीच आबकारी विभाग ने 102 स्थानों पर दी दबिश, 40 लाख रुपये की शराब जब्त दो किशोरियों की मौत के बाद खेड़ा माधोपुर गांव में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का सर्वे, डेढ़ सौ से अधिक लोगों... उपेक्षा शिकार हो रहा मलशमनेश्वर महादेव मंदिर, भगवान परशुराम ने किया था स्‍थापित अक्षय बम मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका, मोती सिंह पटेल की विशेष अनुमति याचिका खारिज इंदौर में पुजारी की मुर्गे से पिटाई का वीडियो वायरल, ब्राह्मण समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग बैतूल में री-पोलिंग शुरू, क्या आप जानते हैं पुनर्मतदान पर स्याही किस उंगली पर लगाई जाती है? आधी रात को IGNTU के छात्रों ने कुलपति के बंगले का किया घेराव, लगाये मुर्दाबाद के नारे छत्तीसगढ़ - ओडिशा सीमा पर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक सामान बरामद..

आईईडी बरामद होने के बाद दिल्ली के गाजीपुर में सुरक्षा कड़ी की गई

Whats App

नई दिल्ली| राष्ट्रीय राजधानी की गाजीपुर फूल मंडी से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद होने के एक दिन बाद पुलिस ने इलाके और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एक अधिकारी ने यहां शनिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) और दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शुक्रवार को अज्ञात राष्ट्रविरोधी तत्वों द्वारा भीड़ भरे बाजार में रखे गए तीन किलोग्राम वजनी आईईडी को समय पर डिफ्यूज करके शहर में एक बड़े आतंकी हमले को टाल दिया।

अतिरिक्त डीसीपी (पूर्वी जिला) विनीत कुमार ने आईएएनएस को बताया, हमने इलाके में पुलिस बल की उचित तैनाती कर दी है और जांच की जा रही है।

Whats App

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आस-पास की फल और सब्जी मंडी आज खुली है, क्योंकि यह छूट की श्रेणी में आती है जबकि गाजीपुर फूल मंडी दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा लगाए गए कोविड प्रतिबंधों के कारण बंद है।

विस्फोटकों से भरे संदिग्ध बैग को सबसे पहले एक स्थानीय विक्रेता ने देखा था, लेकिन उसने इस पर ध्यान नहीं दिया और वहां से चला गया। कुछ देर बाद जब वह लौटा, तो बैग वहीं पड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने इलाके के एक सिविल डिफेंस वॉलंटियर को सूचित किया, जिसने अंतत: सुबह लगभग 10.16 बजे पीसीआर को कॉल की और दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) विभाग को भी उसी समय सूचित किया गया।

डीएफएस अधिकारी ने आईएएनएस से पुष्टि की कि उन्हें सुबह करीब 10.20 बजे शहर की गाजीपुर फूल मंडी में एक लावारिस बैग के बारे में फोन आया, जिसके बाद दमकल की एक गाड़ी को मौके पर भेजा गया।

मामले को बहुत गंभीर देखते हुए दिल्ली पुलिस ने सुबह करीब 11 बजे संदिग्ध वस्तु के बारे में एनएसजी को सतर्क किया, जिसने अपना बम निरोधक दस्ता भेजा। इसके बाद पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के लिए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी। फिर बम निरोधक दस्ते ने पुलिस कर्मियों की मदद से एक खुले मैदान में लगभग आठ फीट की खाई खोदी, जहां आईईडी से भरे बैग को डिफ्यूज कर दिया गया।

एनएसजी ने उस खाई में बरामद आईईडी का एक नियंत्रित विस्फोट (डिफ्यूज) किया, जिससे कई लोगों की जान बच गई। अगर बम को समय पर नहीं देखा जाता और समय रहते इसे निष्क्रिय नहीं किया गया होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

दो किशोरियों की मौत के बाद खेड़ा माधोपुर गांव में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का सर्वे, डेढ़ सौ से अधिक लोगों की जांच     |     खमरिया के बिरनेर गांव में शादी में आई किशोरी की हत्‍या     |     आचार संहिता के बीच आबकारी विभाग ने 102 स्थानों पर दी दबिश, 40 लाख रुपये की शराब जब्त     |     दो किशोरियों की मौत के बाद खेड़ा माधोपुर गांव में स्‍वास्‍थ्‍य विभाग का सर्वे, डेढ़ सौ से अधिक लोगों की जांच     |     उपेक्षा शिकार हो रहा मलशमनेश्वर महादेव मंदिर, भगवान परशुराम ने किया था स्‍थापित     |     अक्षय बम मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट से भी झटका, मोती सिंह पटेल की विशेष अनुमति याचिका खारिज     |     इंदौर में पुजारी की मुर्गे से पिटाई का वीडियो वायरल, ब्राह्मण समाज ने की सख्त कार्रवाई की मांग     |     बैतूल में री-पोलिंग शुरू, क्या आप जानते हैं पुनर्मतदान पर स्याही किस उंगली पर लगाई जाती है?     |     आधी रात को IGNTU के छात्रों ने कुलपति के बंगले का किया घेराव, लगाये मुर्दाबाद के नारे     |     छत्तीसगढ़ – ओडिशा सीमा पर मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर, हथियार और विस्फोटक सामान बरामद..     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374