New Year
Breaking
पटना।एलिट संस्थान की प्रतियोगिता किसी संस्थान से नहीं, उन हजारों बच्चों से है. पूरी खबर के लिए लिंक ... गोपलगंज।बाइक लूट कांड के आरोपी को भोरे पुलिस ने कटेया से किया गिरफ्तार। गोपलगंज। पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा गया हथियार के साथ विशाल सिंह गैंग का शार्प शूटर सहनी , RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने पर विवाद, आरोप- बाहर से आकर लोगों ने पढ़ी नमाज दिल्ली में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ लूट, कार का शीशा तोड़कर बदमाश उड़ा ले गए कीमती सा...

गोपालगंज।चोरी की तीन बाइक के साथ तीन गिरफ्तार।

Whats App

मनीष वर्मा
 
 बैकुंठपुर पुलिस ने थाना क्षेत्र से लगातार हो रही वाहन चोरी को लेकर चलाए जा रहे छापेमारी अभियान के तहत तीन आरोपियों को तीन बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि रेवतिथ फील्ड में संदिग्ध लोगों के आने की सूचना पर एएसआई अविनाश राय, एएसआई धनंजय ओझा एवं पुलिस बल के साथ उन्होंने छापेमारी शुरू की। छापेमारी के दौरान पुलिस को देखते ही एक युवक नीतीश कुमार भाग निकला। जबकि महम्मदपुर थाने के मंगोलपुर गांव के अमरजीत यादव, बैकुंठपुर थाने के दक्षिण बनकटी गांव के फैजान राजा उर्फ राजा तथा सबली गांव के नंदू कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार युवकों की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान दो चाकू, एक जिंदा कारतूस तथा एक खाली खोखा बरामद किया गया। पुलिस ने सीमावर्ती सारण जिले के पन्नापुर थाने के सतजोड़ा फतेहपुर गांव में छापेमारी कर विकास कुमार नामक एक अन्य युवक को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। वह थाना कांड संख्या 281/ 21 का अप्राथमिकी अभियुक्त है। थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना परिसर के बाहर गेट के पास लगी सोनवलिया गांव के उमेश यादव की बाइक चोरी कर ली गई थी। थाना गेट से हुई चोरी की बाइक बरामद कर ली गई है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार युवकों ने पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिले हैं। जिसके आधार पर वाहन चोरी के रैकेट में शामिल अन्य लोगों को भी गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी चल रही है।
—————————————-

गोपलगंज।बाइक लूट कांड के आरोपी को भोरे पुलिस ने कटेया से किया गिरफ्तार।     |     गोपलगंज। पुलिस मुठभेड़ के बाद दबोचा गया हथियार के साथ विशाल सिंह गैंग का शार्प शूटर सहनी ,     |     RCDF ने बढ़ाई सरस घी की कीमतें, 15 से 20 रुपए प्रति लीटर महंगे किए दाम     |     कई बिजनेसमैन के यहां तलाशी, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर और रायगढ़ में चल रही कार्रवाई     |     मुंबई इंडियंस की टीम को मिला दुनिया का सबसे खूंखार बल्लेबाज, दूर हुई रोहित की टेंशन     |     नर्मदा का जलस्तर घटा, 2017 जैसे जलसंकट की आहट     |     निर्माणाधीन शुगर मिल में काम कर रहे मजदूरों पर गिरा बॉयलर का भारी पैनल, एक की मौत कई घायल     |     ग्रेनो वेस्ट की सोसायटी में सामूहिक नमाज अदा करने पर विवाद, आरोप- बाहर से आकर लोगों ने पढ़ी नमाज     |     पटना।एलिट संस्थान की प्रतियोगिता किसी संस्थान से नहीं, उन हजारों बच्चों से है. पूरी खबर के लिए लिंक को क्लिक करें..     |     दिल्ली में विदेश मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के साथ लूट, कार का शीशा तोड़कर बदमाश उड़ा ले गए कीमती सामान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374