Breaking
गया में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; युवक की हालत गंभीर हार्दिक पंड्या की उल्टी गिनती शुरू, मुंबई इंडियंस को मिली शिकायत के बाद जाएगी कप्तानी? कुणाल हत्याकांड में मास्टरमाइंड मौसा के बाद अब लेडी डॉन गिरफ्तार, हुए और नए खुलासे मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर देख साउथ वाले शर्म से लाल हो जाएंगे! गौरी और शाहरुख खान का शादी के बाद का पहला ऐड हुआ वायरल, फैंस बोले- तो अब पता चला… शेयर बाजार गिरने के ये रहे पांच कारण, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ 23 सेकंड का वो Video, जिसने केएल राहुल से बहुत कुछ छीन लिया, बॉस ने भी सबके सामने लगाई फटकार साल में सिर्फ एक बार ही क्यों दिखते हैं बांके बिहारी के चरण… कब आता है वो मौका? 48 घंटे में ही इजराइल ने राफा में मचा दी तबाही, बॉर्डर खोलने को भी राजी नहीं बीमारियां रहेंगी दूर! ICMR ने बताया, कैसा होना चाहिए खानपान

छत्तीसगढ़ के किसानों को साय सरकार का बड़ा तोहफा, 12 मार्च को मिलेगा धान का बोनस

Whats App

जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक बड़ी घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ के किसानों को एक बड़ा तोहफा दिया है। साय सरकार 12 मार्च को किसानों को धान की अंतर राशि लगभग 13 हजार करोड़ रूपये प्रदान करेगी। इसके साथ ही पत्थलगांव में लिंक कोर्ट प्रारंभ करने, गिरी गोवर्धन पर्वत के सुगम सीसी मार्ग निर्माण के लिए 32 लाख रूपये, फरसाबहार में संस्कृतिक मंडप के लिए 10 लाख, शिव मंदिर से कासाटोली के लिए 12 लाख रूपये की घोषणा की गई है। सीएम साय जशपुर दौरे पर हैं। उन्होंने वहां ये घोषणाएं की।

सीएम साय ने कहा कि, सरकार किसानों को धान के अंतर की राशि जल्द देने जा रही है। इसके लिए 12 मार्च को प्रदेशभर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित रहेंगे।

बता दें कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ के किसानों का धान 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा अपने घोषणा पत्र में किया था। इस घोषणा को भाजपा की छत्तीसगढ़ में सरकार बनने का एक बड़ा कारण माना जा रहा है। इसीलिए सरकार लोकसभा से पहले अपने सबसे बड़े वादे को पूरा करने जा रही है।

Whats App

सीएम साय शनिवार को जशपुर जिले के तामामुंडा-फरसाबहार हेलीपैड पहुंचे। यहां विधायक गोमती साय, कौशल्या देवी साय सहित अन्य जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस दौरान सीएम साय ने फरसाबहार विकास खंड के अंतर्गत ग्राम तामामुंडा में स्थित गिरी गोवर्धन धाम में निर्मित सार्वजनिक सांस्कृतिक मंडप सहित अखिल भारतीय महाकुल (यादव) समाज के कार्यालय का फीता काटकर शुभारंभ किया। परिसर में रुद्राक्ष के पौधे का भी रोपण किया।

गया में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; युवक की हालत गंभीर     |     हार्दिक पंड्या की उल्टी गिनती शुरू, मुंबई इंडियंस को मिली शिकायत के बाद जाएगी कप्तानी?     |     कुणाल हत्याकांड में मास्टरमाइंड मौसा के बाद अब लेडी डॉन गिरफ्तार, हुए और नए खुलासे     |     मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर देख साउथ वाले शर्म से लाल हो जाएंगे!     |     गौरी और शाहरुख खान का शादी के बाद का पहला ऐड हुआ वायरल, फैंस बोले- तो अब पता चला…     |     शेयर बाजार गिरने के ये रहे पांच कारण, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़     |     23 सेकंड का वो Video, जिसने केएल राहुल से बहुत कुछ छीन लिया, बॉस ने भी सबके सामने लगाई फटकार     |     साल में सिर्फ एक बार ही क्यों दिखते हैं बांके बिहारी के चरण… कब आता है वो मौका?     |     48 घंटे में ही इजराइल ने राफा में मचा दी तबाही, बॉर्डर खोलने को भी राजी नहीं     |     बीमारियां रहेंगी दूर! ICMR ने बताया, कैसा होना चाहिए खानपान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374