Breaking
GST, अग्निवीर और बब्बर शेर… झांसी की रैली में राहुल-अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला सुप्रीम कोर्ट ने प्रोफेसर मिर्जा बेग के खिलाफ FIR किया रद्द, मध्य प्रदेश सरकार को फटकारा दिया जला कर, थाली-घंटी बजा कर लोगों को बूथ तक लाएं… वाराणसी में पीएम मोदी की अपील मुंबई होर्डिंग हादसा: बीजेपी ने उद्धव को घेरा तो सहयोगी छगन भुजबल बोले- सरकार तो हमारी है.. कोटा से एक और छात्र लापता, 12वीं का रिजल्ट देखकर घर से निकला था… पुलिस के सामने रो पड़े परिवार वाले दिल्ली के इनकम टैक्स ऑफिस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां बुझाने में जुटीं सीना, कनपटी और गाल में मारी गोली…आरा-बक्सर हाइवे पर प्रखंड प्रमुख के बेटे की बेरहमी से हत्या अब तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन वो पूर्व IPS जो चुनाव में बना खालिस्तानियों का ‘चौधरी’, अमृतपाल के लिए बुलंद कर रहा आवाज पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर एक और गंभीर आरोप, इस बार डांसर ने की शिकायत

सीएम मोहन यादव के ग्वालियर दौरे के तुरंत बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, हटाए गए ग्वालियर कलेक्टर , एसपी और कमिश्नर…

Whats App

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। रविवार को सामान्य प्रशासन विभाग ने एसपी और कलेक्टर के तबादलों का आदेश जारी किया। रविवार को आई सूची में ग्वालियर के कलेक्टर ,पुलिस अधीक्षक और संभागीय कमिश्नर तीनों के तबादले हो गए हैं। मुख्यमंत्री रविवार को ग्वालियर दौरे पर थे और यहां पर उन्होंने सभी भाजपा नेताओं से मुलाकात की थी। रुचिका सिंह चौहान को ग्वालियर का नया कलेक्टर बनाया गया है।

आपको बता दें कि रविवार की रात को आई सूची में IAS अधिकारी और  IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। खरगोन एसपी को ग्वालियर जिले का एसपी नियुक्त किया गया है। वहीं, ग्वालियर के मौजूदा एसपी राजेश सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल भेजा गया है।

खरगौन जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह को ग्वालियर जिले का नया एसपी बनाया गया है। ग्वालियर के संभागीय आयुक्त दीपक सिंह को अब इंदौर का नया आयुक्त बनाया गया है। पंढरीनाथ खाड़े को ग्वालियर का संभाग आयुक्त बनाया गया है। आनंद विभाग में पदस्थ प्रमुख सचिव संजीव कुमार झा को चंबल संभाग का नया आयुक्त बनाया गया है।

GST, अग्निवीर और बब्बर शेर… झांसी की रैली में राहुल-अखिलेश का BJP पर बड़ा हमला     |     सुप्रीम कोर्ट ने प्रोफेसर मिर्जा बेग के खिलाफ FIR किया रद्द, मध्य प्रदेश सरकार को फटकारा     |     दिया जला कर, थाली-घंटी बजा कर लोगों को बूथ तक लाएं… वाराणसी में पीएम मोदी की अपील     |     मुंबई होर्डिंग हादसा: बीजेपी ने उद्धव को घेरा तो सहयोगी छगन भुजबल बोले- सरकार तो हमारी है..     |     कोटा से एक और छात्र लापता, 12वीं का रिजल्ट देखकर घर से निकला था… पुलिस के सामने रो पड़े परिवार वाले     |     दिल्ली के इनकम टैक्स ऑफिस में लगी आग, फायर ब्रिगेड की 21 गाड़ियां बुझाने में जुटीं     |     सीना, कनपटी और गाल में मारी गोली…आरा-बक्सर हाइवे पर प्रखंड प्रमुख के बेटे की बेरहमी से हत्या     |     अब तिहाड़ जेल को बम से उड़ाने की धमकी, दिल्ली पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन     |     वो पूर्व IPS जो चुनाव में बना खालिस्तानियों का ‘चौधरी’, अमृतपाल के लिए बुलंद कर रहा आवाज     |     पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस पर एक और गंभीर आरोप, इस बार डांसर ने की शिकायत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374