Breaking
तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत; कई घायल गया में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; युवक की हालत गंभीर हार्दिक पंड्या की उल्टी गिनती शुरू, मुंबई इंडियंस को मिली शिकायत के बाद जाएगी कप्तानी? कुणाल हत्याकांड में मास्टरमाइंड मौसा के बाद अब लेडी डॉन गिरफ्तार, हुए और नए खुलासे मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर देख साउथ वाले शर्म से लाल हो जाएंगे! गौरी और शाहरुख खान का शादी के बाद का पहला ऐड हुआ वायरल, फैंस बोले- तो अब पता चला… शेयर बाजार गिरने के ये रहे पांच कारण, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़ 23 सेकंड का वो Video, जिसने केएल राहुल से बहुत कुछ छीन लिया, बॉस ने भी सबके सामने लगाई फटकार साल में सिर्फ एक बार ही क्यों दिखते हैं बांके बिहारी के चरण… कब आता है वो मौका? 48 घंटे में ही इजराइल ने राफा में मचा दी तबाही, बॉर्डर खोलने को भी राजी नहीं

परीक्षा देने आई युवती से दीदी के देवर ने किया दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर चुप कराया, दहेज की बात पर तोड़ा रिश्ता

Whats App

भोपाल। राजधानी के हबीबगंज थाना क्षेत्र में छतरपुर शहर से परीक्षा देने आई एक युवती के साथ आरोपित ने पहले दुष्कर्म किया। बाद में पुलिस में शिकायत से रोकने उसे शादी का झांसा देकर चुप करा दिया। जब शादी करने की बात हुई तो आरोपित ने दहेज मांग लिया। इस पर पीड़िता नाराज हो गई और उसने पुलिस थाने में एफआइआर दर्ज करा दी है। पीड़िता ने मामले की शिकायत छतरपुर जिला पुलिस को की थी। घटनास्थल हबीबगंज होने के कारण केस डायरी भोपाल भेजी गई। हबीबगंज पुलिस ने असल कायमी करने के बाद छानबीन शुरू कर दी है।

हबीबगंज पुलिस के मुताबिक 24 साल की युवती मूलत: छतरपुर की रहने वाली है। उसकी बहन की शादी हबीबगंज में हुई है। जनवरी 2023 में वह परीक्षा देने भोपाल आई थी। इस दौरान हबीबगंज क्षेत्र में एक कालोनी में रुकी थी। यहां उसकी बहन के देवर ब्रजबारी साहू ने उससे दुष्कर्म किया। युवती ने जब घटना की शिकायत पुलिस में करने की बात कही तो आरोपित ने उसे झांसा दिया कि वह उससे शादी कर लेगा। पीड़िता ने घटना की जानकारी स्वजनों को दी और वह शादी करने लिए तैयार हो गए। इस दौरान ब्रजबारी और उसके दोस्त रमेश समेत विपिन ने शादी की हामी भरते हुए कहा कि दहेज में चार लाख रुपये लेंगे, इसके बाद ही शादी होगी। इस पर पीड़ित युवती ने घटना की शिकायत छतरपुर पुलिस थाने में की थी। वहां से केस डायरी आने के बाद हबीबगंज पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।

तमिलनाडु में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत; कई घायल     |     गया में ताबड़तोड़ फायरिंग, बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या; युवक की हालत गंभीर     |     हार्दिक पंड्या की उल्टी गिनती शुरू, मुंबई इंडियंस को मिली शिकायत के बाद जाएगी कप्तानी?     |     कुणाल हत्याकांड में मास्टरमाइंड मौसा के बाद अब लेडी डॉन गिरफ्तार, हुए और नए खुलासे     |     मनोज बाजपेयी की फिल्म का ट्रेलर देख साउथ वाले शर्म से लाल हो जाएंगे!     |     गौरी और शाहरुख खान का शादी के बाद का पहला ऐड हुआ वायरल, फैंस बोले- तो अब पता चला…     |     शेयर बाजार गिरने के ये रहे पांच कारण, निवेशकों के डूबे 5 लाख करोड़     |     23 सेकंड का वो Video, जिसने केएल राहुल से बहुत कुछ छीन लिया, बॉस ने भी सबके सामने लगाई फटकार     |     साल में सिर्फ एक बार ही क्यों दिखते हैं बांके बिहारी के चरण… कब आता है वो मौका?     |     48 घंटे में ही इजराइल ने राफा में मचा दी तबाही, बॉर्डर खोलने को भी राजी नहीं     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374