Breaking
मुस्लिम को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस के इस नेता ने चुनाव प्रचार समिति से दिया इस्तीफा साहब! पिया परदेस से लाए हैं मेरी सौतन, अब कैसे कटेगी जिंदगी… महिला ने अफसरों को सुनाया दर्द दिव्यांगों को ऑटोरिक्शा में बैठाता, फिर उन्हें लूटकर हो जाता फुर्र…नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार दूसरे चरण में भी पहले फेज जैसा हाल, 2019 के मुकाबले कितनी हुई वोटिंग? संदेशखाली में CBI की रेड पर भड़की TMC, चुनाव आयोग से की शिकायत UPSC में मुस्लिम लड़कियों की तादाद में इजाफा, जानिए पहली मुस्लिम IAS से लेकर आज तक का इतिहास धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, 7 साल की सजा पर रोक वक्फ बोर्ड मामले में अमानतुल्लाह को जमानत, क्या है आरोप? लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज

योगी आदित्यनाथ ने ‘मातृभूमि’ में भरी चुनावी हुंकार, कहा ‘हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान’

Whats App

टिहरी| उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मातृभूमि उत्तराखंड में चुनावी हुंकार भरी। इस दौरान योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हिंदू सांप्रदायिक शब्द नहीं, हमारी सांस्कृतिक पहचान है।

हम कहीं बाहर जाते हैं तो हमारी पहचान इसी से होती है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में भाजपा की सरकार इसलिए भी जरूरी है कि अगर यूपी में अपराधियों पर कार्रवाई होती है तो वो भागकर उत्तराखंड की तरफ आएंगे। उन्होंने हंसी भरे लहजे में ये भी कहा कि वैसे तो मैं अपराधियों को छोड़ता नहीं हूं, लेकिन फिर भी अगर वो भागकर उत्तराखंड आते हैं तो सुरक्षा के लिए भाजपा की सरकार जरूरी है। इससे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले हर तीसरे दिन में दंगा होता था। 2017 से पहले गंभीर असुरक्षा थी, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई है। पहले बेटियां असुरक्षित थी, व्यापारी पलायन कर रहे थे, लेकिन अब ऐसा नहीं है। हम अपराधियों को छोड़ते नहीं हैं। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को भी आड़े हाथ लिया और कहा कि कांग्रेस राष्ट्रीय सुरक्षा से खिलवाड़ कर रही है।

Whats App

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार थमने से चंद घंटे पहले भाजपा के दिग्गज स्टार प्रचारक मैदान में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। इसी कड़ी में यूपी सीएम योगी आदित्यानाथ उत्तराखंड के दौरे पर हैं। वे टिहरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी किशोर उपाध्याय के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

मुस्लिम को नहीं मिला टिकट, कांग्रेस के इस नेता ने चुनाव प्रचार समिति से दिया इस्तीफा     |     साहब! पिया परदेस से लाए हैं मेरी सौतन, अब कैसे कटेगी जिंदगी… महिला ने अफसरों को सुनाया दर्द     |     दिव्यांगों को ऑटोरिक्शा में बैठाता, फिर उन्हें लूटकर हो जाता फुर्र…नोएडा पुलिस ने किया गिरफ्तार     |     दूसरे चरण में भी पहले फेज जैसा हाल, 2019 के मुकाबले कितनी हुई वोटिंग?     |     संदेशखाली में CBI की रेड पर भड़की TMC, चुनाव आयोग से की शिकायत     |     UPSC में मुस्लिम लड़कियों की तादाद में इजाफा, जानिए पहली मुस्लिम IAS से लेकर आज तक का इतिहास     |     धनंजय सिंह को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत, 7 साल की सजा पर रोक     |     वक्फ बोर्ड मामले में अमानतुल्लाह को जमानत, क्या है आरोप?     |     लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374