Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

बिहार में जदयू नेता हत्या मामले में 3 गिरफ्तार, विपक्ष ने सरकार से पूछे सवाल

Whats App

समस्तीपुर | बिहार के समस्तीपुर में जनता दल (युनाइटेड) नेता खलील आलम रिजवी की हत्या मामले में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पीट-पीटकर हत्या करने की बात बताई जा रही है।

पुलिस ने अकबरपुर फकीराना गांव के एक पोल्ट्री फॉर्म से अधजली हालत में खलील का शव बरामद किया था। बताया जाता है कि 17 फरवरी को खलील का अपहरण कर लिया गया था और एक दिन बाद उसका शव बरामद किया गया था।

इस बीच मृतक के भाई ने मुसरीघरारी थाना में अपहरण से संबंधित एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Whats App

इसके बाद ही सोशल मीडिया पर हो रहे एक वीडियो वायरल में इस मामले को मॉब लिचिंग के रूप में दिखाया जा रहा है। इस संबंध में वायरल वीडियो में एक व्यक्ति कैमरे पर यह कहते हुए दिखाई दे रहा है कि हिंसक लोगों ने रिजवी की पीट-पीटकर हत्या कर दी है।

हालांकि, आईएएनएस वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय हो गई। समस्तीपुर के पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि इस मामले में पांच में से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

उन्होंने दावा करते हुए कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक हृदयकांत ने यह भी कहा कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस के प्रारंभिक जांच में हत्या का यह मामला पैसे के लेन-देन का सामने आया था, जिसके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही थी।

इधर, इस घटना को लेकर विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक तस्वीर और इससे संबंधित समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार की कटिंग पोस्ट करते हुए लिखा, बिहार की राजग सरकार में कानून व्यवस्था पूर्णत: समाप्त हो चुकी है। गाय के नाम पर मुस्लिम युवक जो स्वयं जदयू का नेता था उसे पीट कर, जिंदा जलाकर दफना दिया गया। नीतीश जी बताएं, बिहार में लगातार ऐसी घटनाएं क्यों हो रही हैं? लोग कानून को हाथ में क्यों ले रहे हैं?

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374