प्रियंका ने केंद्र पर साधा निशाना, कहा- मोदी सरकार ने जनता को कष्ट देने के मामले में बनाए बड़े-बड़े रिकॉर्ड

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीटकर तंज कसते हुए कहा कि मोदी सरकार ने जनता को कष्ट देने के मामले में बड़े बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने कहा सबसे ज्यादा मोदी सरकार में महंगाई बढ़ी है। सरकारी संपत्तियों को मोदी सरकार बेच रही है। महंगाई चरम पर है पेट्रोल के रेट एक साल में सबसे ज्यादा भाजपा सरकार ने बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी।
बता दें कि प्रियंका उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से कांग्रेस की तीन प्रतिज्ञा यात्राओं को हरी झंडी दिखाई और पार्टी की सरकार बनने पर किसानों का पूरा कर्ज माफ करने और 20 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने की प्रतिज्ञा दोहराई। उत्तर प्रदेश में अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपनी प्रतिज्ञाओं के जरिये प्रियंका गांधी वाड्रा ने महिलाओं, किसानों, बेरोजगारों, संविदा कर्मियों और कोरोना की मार से आर्थिक रूप से तबाह हुए परिवारों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।