New Year
Breaking
टीवी चैनल हों या सरकारी एजेंसी, किसी के निजी जीवन में अकारण नहीं झांक सकते हर्राटोला पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, कोयला लाद MP जा रहा था, दो की बची जान पुलिस ने कोर्ट में सुनाई श्रद्धा की रिकॉर्डिंग, बोली- वह मुझे ढूंढकर मार डालेगा वात, पित्त, कफ को संतुलित करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय सरकार का शानदार फैसला, ऐसे बचा सकते हैं टैक्स पहले दिन पारंपरिक लोक संगीत की धुन पर झूमे लोग, कलेक्टर जनमेजय के गीत ने बांधा समां तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम पीपीएफ स्कीम में पैसा लगाने वाले लोग हो जाएं सावधान पहले लालच, फिर डराकर माफिया कर रहे जेलों में राज, जो नहीं झुकते चीन में भी बजा रहा पीएम मोदी की लोकप्रियता का डंका 

भोपाल-नागपुर के 3 डॉक्टरों की लापरवाही, डॉक्टर्स को नोटिस, 50 लाख का क्लेम

Whats App

भोपाल  मध्यप्रदेश के मेडिकल स्टूडेंट के पैर कटने के मामले में उपभोक्ता फोरम ने तीन डॉक्टरों को नोटिस भेजा है। इनमें दो डॉक्टर भोपाल और एक नागपुर से है। डॉक्टरों को 5 अप्रैल तक पेश होने का समय दिया है। तीनों पर इलाज में लापरवाही का आरोप है। 23 साल के विकास रायकवार ने 50 लाख का क्लेम किया है। वह छिंदवाड़ा से भोपाल प्राइवेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से डीएमएलटी की पढ़ाई करने आया था।

विकास 5 जनवरी 2021 को बाइक फिसलने से घायल हो गया था। उसे जेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जेपी के डॉक्टर ने उसे प्राइवेट अस्पताल जाने की सलाह दी। यहां उन्होंने ही उसका ऑपरेशन किया। लापरवाही के चलते उसका पैर खराब हो गया। एक साल इलाज के बाद उसने भोपाल में उपभोक्ता फोरम में केस दर्ज कराया था। गुरुवार को मामले की सुनवाई हुई।

विकास रायकवार की नागपुर में किसी तरह डॉक्टरों ने जान तो बचा ली, लेकिन एक पैर काटना पड़ा। विकास ने नागपुर के डॉक्टर राजू देशमुख, भोपाल के जेपी अस्पताल के डॉक्टर तन्मय शाह और अरेरा ट्रॉमा एंड क्रिटिकल केयर अस्पताल के डॉक्टर अंकित शर्मा के खिलाफ हबीबगंज थाने में FIR करवाई। पुलिस ने ही उपभोक्ता फोरम में जाने की सलाह दी थी।

Whats App

पिता ने लाखों रुपए कर्ज लेकर कराया इलाज

विकास ने बताया कि वह हिम्मत नहीं हारा है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा है। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। वह पढ़ाई करके पापा की मदद करना चाहता था। पापा इलाज के लिए अब तक 7 लाख रुपए से ज्यादा खर्च कर चुके हैं। उन्होंने रिश्तेदारों से लेकर कई लोगों से उधार लिया है। उन पर बहुत कर्ज हो चुका है। डॉक्टरों की लापरवाही के कारण विकास का जीवन बर्बाद हो गया है। अब शादी भी नहीं होगी। एक साल पहले तक वह लोगों के साथ डांस करता था, लेकिन अब वह अपने दम पर खड़े तक नहीं हो पाता।

टीवी चैनल हों या सरकारी एजेंसी, किसी के निजी जीवन में अकारण नहीं झांक सकते     |     हर्राटोला पुलिया पर अनियंत्रित होकर ट्रेलर पलटा, कोयला लाद MP जा रहा था, दो की बची जान     |     पुलिस ने कोर्ट में सुनाई श्रद्धा की रिकॉर्डिंग, बोली- वह मुझे ढूंढकर मार डालेगा     |     वात, पित्त, कफ को संतुलित करने के लिए अपनाएं ये आयुर्वेदिक उपाय     |     सरकार का शानदार फैसला, ऐसे बचा सकते हैं टैक्स     |     पहले दिन पारंपरिक लोक संगीत की धुन पर झूमे लोग, कलेक्टर जनमेजय के गीत ने बांधा समां     |     तेल कंपनियों ने जारी किए पेट्रोल-डीजल के दाम     |     पीपीएफ स्कीम में पैसा लगाने वाले लोग हो जाएं सावधान     |     पहले लालच, फिर डराकर माफिया कर रहे जेलों में राज, जो नहीं झुकते     |     चीन में भी बजा रहा पीएम मोदी की लोकप्रियता का डंका      |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374