Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

पंचकोशी यात्रा पर निकले लोगों के लिए सदावर्त सेवा शुरू

Whats App

भोपाल। करुणाधाम आश्रम द्वारा नेमावर के करोद माफी में पंचकोशी यात्रा पर निकले परिक्रमावासियों के लिए सदावर्त सेवा शुरू की। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने वहाँ पहुँचकर यात्रियों के लिये शुरू की गई सदावर्त की व्यवस्था की सराहना की।

मंत्री श्री सारंग ने पीठाधीश्वर गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज से आशीर्वाद लिया और प्रार्थना की कि संतों के सानिध्य में सतमार्ग पर चलते हुए समाज और राष्ट्र को सर्वस्व निछावर कर जनता जनार्दन की सेवा कर सकें। उन्होंने कहा कि नर्मदा के आंचल में एक और सिद्ध स्थान की शुरुआत होने जा रही है। यह माँ नर्मदा का आशीर्वाद ही है कि यहाँ जल्द ही एक सिद्ध और जागृत आश्रम लोगों की सेवा एवं साधना के लिए तैयार हो जाएगा। उन्होंने करोद माफी के लोगों को इसकी बधाई भी दी।

गुरूदेव सुदेश शांडिल्य महाराज ने कहा कि सभी में भक्ति, करुणा और दया का भाव बना रहना जरूरी है। परिक्रमावासियों की सेवा करना सौभाग्य की बात है। इस सेवा को प्रसाद समझकर उसका सम्मान करते हुए ग्रहण करना चाहिए। इस मौके पर मणि आश्रम गोयत के आचार्य स्मरण चेतन, विधायक आशीष शर्मा, पूर्व मंत्री पी.सी. शर्मा सहित जन-प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सेवक उपस्थित थे।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374