Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

अनियंत्रित होकर पलटा आटो, एक की मौत, 15 घायल

Whats App

डिंडौरी ।  मंगलवार को एक बार फिर समनापुर-डिंडौरी रोड के किकरझर का अंधा मोड़ आटो सवार एक महिला की जान का दुश्मन बन गया। जानकारी के अनुसार जिले के समनापुर अंतर्गत किकरझर घाट मोड़ पर मंगलवार की दोपहर यात्रियों से खचाखच भरा आटो पलट गया। दुर्घटना में कुसुम बाई उम्र 48 पति बालम कोल की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य पन्द्रह लोगों को गंभीर चोट आई हैं । दुर्घटना में घायलों को समनापुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया है। कुछ लोगों को को प्राथमिक इलाज के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पड़रिया पंचायत के भूतपूर्व सरपंच नंदेलाल सरैया ने बताया कि पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने सभी महिलाऐं आटो में बैठकर बिलासर गांव जा रही थी। किकरझर घाट के मोड़ पर अचानक तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के समय आटो में छोटे बच्चे सहित लगभग 15 से अधिक लोग सवार थे

एक्‍सीडेंट जोन बन गया मोड़

गौरतलब है कि जिस स्थान पर आटो सडक में पलटा हैं वो स्थान एक्सीडेंट जोन के नाम से जाना जाता है। आए दिन यहां छोटे बड़े वाहन दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं। इसके पहले भी इसी स्थान पर दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो चुकी है। सम्‍बंधित स्थान दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के रूप में चिन्हित है। इस स्थान पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इस सब के बाद न तो यहां दिशा सूचक लगाए गए हैं और ना ही गति अवरोधक बनवाए गए हैं। दर्जनों लोगों की जान जाने और आए दिन दुर्घटनाओं में वाहन सवारों के घायल होने की घटनाओं के बाद भी लोक निर्माण विभाग को मार्ग संकेतक लगाने या गति अवरोधक बनवाए जाने की सुध नही है। लोक निर्माण विभाग की कार्यशैली को लेकर नागरिकों में आक्रोश बढ़ गया है।

Whats App

समनापुर से डिंडौरी जाने वाले मार्ग पर एक अंधा मोड़ है। जिसे किकरझर मोड़ के नाम से जाना जाता है। अंधा मोड़ होने से सामने आने वाले वाहन चालकों को दिखाई नहीं पड़ते। गति अधिक होने पर अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। इस स्थान पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। दर्जनों लोग वाहनों से टकराकर घायल हो चुके हैं और कई की जान जा चुकी है। यहां मोड़ पर मार्ग के दोनों तरफ न तो कोई अंधा मोड़ होने का संकेतक बोर्ड हो लगा है जिससे वाहन चालक यह जान सकें यहां आगे चलकर अंधा मोड़ भी है। गति अवरोधक या मार्ग संकेतक बोर्ड न लगे होने के कारण ही तेजी से दोनों तरफ से आ रहे वाहन एक दूसरे से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। क्षेत्र के लोगों ने उक्त स्थान को दुर्घटना बाहुल्य घोषित करने और संकेतक बोर्ड लगवा दोनों ओर गति अवरोधक बनवाने की मांग प्रशासन से की है।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374