New Year
Breaking
कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव जिले के पुलिस विभाग में एसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक य... पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा गर्मी से बेहाल बाघ का परिवार सरोवर किनारे बनाया इलाका

गोरखपुर में बोलींं प्रियंका गांधी, सत्‍ता में आए तो 20 लाख युवाओं को देंगे रोजगार- बस में महिलाएं मुफ्त में करेंगी यात्रा

Whats App

गोरखपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने 31 अक्‍टूबर को गोरखपुर में कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनी तो 20 लाख युवाओं को रोजगार देंगे। महिलाओं को रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। एक साल में रसोई गैस का तीन सिलेंडर फ्री में मिलेगा। आशा बहुओं का मानदेय बढाकर 10 हजार रुपये किया जाएगा, संविदा कर्मियों को नियमित किया जाएगा। कांग्रेस महासचि‍व ने गोराखपुर में मत्‍स्‍येंद्र नाथ विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना का वादा कर लोगों से खुद को जोडने की कोशिश भी की।

गोरखपुर में मत्‍स्‍येन्‍द्र नाथ विश्‍वविद्यालय बनवाएगी कांग्रेस

प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर हमला करने के साथ वादों की झड़ी लगा दी। मंच से गुरु गोरखनाथ की जयकार लगाने वाली प्रियंका गांधी ने प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद गोरखपुर में गुरु मत्‍स्‍येंद्र नाथ के नाम पर विश्‍वविद्यालय खोलने का वादा किया। निषादों को साधने के लिए प्रियंका ने मत्‍स्‍य पालन को कृषि में शामिल करने की बात कही। लखीमपुर की घटना के जरिये सूबे में बढ़ते अपराध की चर्चा करते हुए उन्‍होंने गगहा की उस बेटी का भी जिक्र किया, जिसने अपने पिता को बदमाशों से बचाने में अपनी जान गंवा दी। विश्‍वविद्यालय परिसर में छात्रा की मौत और मनीष गुप्‍ता हत्‍याकांड में अब तक परिवार को इंसाफ न मिलने की बात कहते हुए प्रियंका ने कहा कि जब मुख्‍यमंत्री के शहर में यह स्थिति है तो प्रदेश में क्‍या हालात होंगे, आप अंदाजा लगा सकते हैं।

Whats App

दादी इंद‍िरा को याद क‍िया

गोरखपुर के चंपा देवी पार्क में कांग्रेस की प्रतिज्ञा रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने अपनी दादी इंदिरा गांधी के बलिदान को भी याद किया। उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो ग्रामीण क्षेत्र के बीस लाख बेरोजगारों को सरकारी नौकरी दी जाएगी। मत्‍स्‍य पालन को कृषि में शाम‍िल किया जाएगा। गेहूं धान की एमएसपी 2500 और गन्‍ने की 4000 रुपये की जाएगी। अन्‍ना पशुओं की समस्‍या का स्‍थायी समाधान निकाला जाएगा, जिससे उनकी जान भी बच जाए और किसानों का नुकसान भी न हो।

चुनावी वादों की भरमार

प्रियंका गांधी ने संविदाकर्मियों को साधते हुए कहा कि अगर उनकी सरकार बनी तो संविदाकर्मियों की नियमित करने के साथ ही आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 10 हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। सरकार बनने पर महिलाओं को तोहफा देने का वादा करते हुए उन्‍होंने कहा कि हमारी सरकार बनी तो लड़कियों को सरकारी बस में मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। गरीब परिवारों को साल में तीन मुफ्त सिलेंडर भी दिया जाएगा। इंटर पास करने पर बेटियों को मुफ्त स्‍मार्टफोन और स्‍नातक होने पर स्‍कूटी देने का ऐलान हम पहले ही कर चुके हैं।

भाजपा सरकार में असुरक्ष‍ित है हर कोई

जन सैलाब को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि भाजपा सरकार में काेई सुरक्षित नहीं है। गगहा में पिता को बचाने की कोशिश में हुई छात्रा की हत्‍या का उल्‍लेख करते हुए उन्‍होंने कहा कि मुख्‍यमंत्री के जिले में यदि इस तरह हो रहा है तो बाकी प्रदेश में की क्‍या स्थिति है, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है।

भोजपूरी में हालचाल पूछकर लोगों के दिल में उतर गई प्रियंका

भाषण की शुरुआत में उन्‍होंने भोजपूरी में ‘का हाल बा’ पूछकर लोगों के दिल में उतर गईं। उन्‍होंने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश के लिए बलिदान दिया है। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता देश के लिए बलिदान देने के लिए तैयार है।

भाजपा पर साधा न‍िशाना

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि सपा-बसपा के नेता कहते हैं कि कांग्रेस भाजपा से मिली है। मैं मर जाऊंगी जान दे दूंगी, भाजपा के साथ कभी नहीं जाऊंगी। प्रियंका ने कहा कि अब नेताओं से सवाल होने चाहिए कि उन्होंने जो वादा किया था उसे कितना पूरा किया। प्रियंका ने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला किया। बोला, प्रधानमंत्री जब आठ हजार करोड़ के जहाज से इटली जाते हैं तो मन में आता है कि देश की शोभा बढ़ा रहे होंगे लेकिन हकीकत दूसरी है। विज्ञापनों के जरिए सरकार बताती है कि वह अच्‍छा कार्य कर रही है, लेकिन विज्ञापन और धरातल पर कार्य में जमीन आसमान का अंतर है।

कुबेर देव की प्रिय मानी जाती हैं ये राशियां इन लोगों के घर में कभी नहीं होती पैसों की कमी     |     नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश     |     वैदिक ज्योतिष शास्त्र में इन नक्षत्रों को माना गया है बेहद अशुभ जानें मनुष्य जीवन पर इनका प्रभाव     |     जिले के पुलिस विभाग में एसपी ने किए ताबड़तोड़ तबादले     |     देवास में मां चामुंडा टेकरी की रोप वे का तार पुली से अलग हुआ सवा घंटे तक फंसे रहे छह दर्शनार्थी     |     हड़ताल खत्म होते ही प्रशासन ने ली राहत सात जून से शुरु होगी परीक्षाएं     |     भोपाल में बनेगा प्रदेश का पहला अत्याधुनिक कार्डियोलाजी सेंटर सभी जिला अस्पतालों में बनेगी कार्डियक यूनिट     |     पूर्णिया में दर्दनाक सड़क हादसा अर्टिगा खड़े ट्रक से टकराई 2 बच्चियों समेत 5 की मौत     |     विराट से लेकर सहवाग तक ओडिशा ट्रेन हादसे से शोक में भारतीय क्रिकेट टीम पढ़ें क्या लिखा     |     गर्मी से बेहाल बाघ का परिवार सरोवर किनारे बनाया इलाका     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374