New Year
Breaking
बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्... नागपुर के चोर ने करेली से चोरी किया ट्रक और बैतूल में टायर तो इंदौर में बेचा इंजन 10 जुलाई से शुरू होगा मप्र विधानसभा का मानसून सत्र अनुपूरक बजट होगा प्रस्तुत रूसी रेडियो स्टेशनों पर चला पुतिन का फर्जी संदेश क्रेमलिन ने हैकिंग का लगाया आरोप बढ़ेगी नवविवाहित जोड़ों के लिए सहायता राशि मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द 15 हजार की शराब पीता है प्रापर्टी डीलर करता है मारपीट महिला आयाेग ने 6 माह की निगरानी में दिया प्रकर... कलेक्टर और निगमायुक्त नहीं बता सके जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की सीएम शिवराज का ऐलान- मप्र के हर गांव में लाडली सेना का गठन किया जाएगा मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का लव जिहाद पर बयान-प्लानिंग के तहत खरे से खान बन गई महिला शिक्षक

मधुबनी में घर से बाहर निकली युवती को ग्रामीणों ने ही कर लिया अगवा, पिता ने लगाए आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Whats App

मधुबनी। खजौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति ने स्थानीय थाना को एक आवेदन देकर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा अपनी पुत्री का अपहरण कर लेने की प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज मामले में उन्होंने गांव के ही अर्जुन राउत, बमबम राउत, जिबछी देवी एवं अन्य पर अपनी 19 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लेने का आरोप लगाया है। मामले में कहा गया है कि 18 अक्टूबर की शाम को करीब आठ बजे उनकी पुत्री शौच के लिए घर से निकली। उसी समय पहले से ही घात लगाए नामजद आरोपियों ने उनका अपहरण कर लिया। आवेदन में नामजद लोगों से अपनी पुत्री के बारे में जानकारी मांगने पर गाली-गलौज करने का भी आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर अपहृत लड़की की खोजबीन शुरू कर दी गई है।

बसुआरा से अपहृत की गई लड़की बरामद

मधुबनी। नगर थाना क्षेत्र के बसुआरा से अपहृत की गई नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं इस अपहरण कांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बरामद की गई अपहृता को महिला पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है। बरामद की गई अपहृता का न्यायालय में बयान कलमबद्ध कराया जाएगा। बीते 26 अक्टूबर से उक्त लड़की गायब थी। इस मामले में लड़की के स्वजन ने गांव के ही छह लोगों के विरुद्ध अपनी पुत्री का अपहरण कर लिए जाने का आरोप लगाते हुए नगर थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस घटना को लेकर गांव में दो पक्षों के बीच तनाव भी उत्पन्न हो गया था। रोड़ेबाजी से लेकर हिंसक झड़प तक हो गई थी। काफी मशक्कत के बाद प्रशासन ने स्थिति पर काबू पाया था। बताया जा रहा है कि हिंसक झड़प व रोड़ेबाजी मामले में भी नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

Whats App

ससुराल से आठ दिन पहले गायब विवाहिता का अब तक पता नहीं

खुटौना। लौकहा थाना क्षेत्र स्थित ससुराल से 26 अक्टूबर की रात गायब महिला का कोई अता-पता नहीं मिल रहा है। लदनियां थाना क्षेत्र से आए उसके पिता ने पुलिस को बताया कि बेटी के गायब होने की खबर मिलने के अगले दिन से ही उन्होंने हर संभव जगह पर उसकी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस को दिए आवेदन में पिता ने पुत्री की जान पर खतरे की आशंका व्यक्त करते हुए इस मामले में उसके ससुराल वालों को संलिप्त बताया है।

महिला ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताडऩा का लगाया आरोप

फुलपरास। थाना क्षेत्र के धनौजा नवटोल गांव निवासी शंभू कुमार यादव की पत्नी गीता देवी ने थाना में मामला दर्ज कराते हुए अपने ससुर, सास, ननद एवं देवर पर विभिन्न आरोप लगाए हैं। प्राथमिकी में दर्ज विवरण के अनुसार दहेज में दो लाख रुपयं एवं एक बाइक की मांग की जा रही है। नहीं देने पर गाली गलौज मारपीट व प्रताडि़त करने एवं जख्मी कर घर से भगा देने की आरोप लगाई है। अपने लिखित बयान में बताई है कि वर्ष 2016 में उनकी शादी धनौजा नवटोल निवासी रामकुमार यादव के पुत्र शंभू कुमार यादव से ङ्क्षहदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी। उसके बाद उन्हें एक लड़की भी जन्म ली। बावजूद कुछ वर्षों के बाद उनके साथ दहेज के लिए मारपीट प्रताडि़त किया जाने लगा जिसके लिए उनके पिता द्वारा ग्रामीण पंचायती भी बैठाया गया था, लेकिन वे लोग नहीं माने। पिछले दिनों उसे मारपीट कर जख्मी कर दिया गया और सभी सामान लेकर उसे घर से बाहर निकाल दिया गया। थानाध्यक्ष कुमार कीर्ति ने मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है।

नागपुर के चोर ने करेली से चोरी किया ट्रक और बैतूल में टायर तो इंदौर में बेचा इंजन     |     10 जुलाई से शुरू होगा मप्र विधानसभा का मानसून सत्र अनुपूरक बजट होगा प्रस्तुत     |     रूसी रेडियो स्टेशनों पर चला पुतिन का फर्जी संदेश क्रेमलिन ने हैकिंग का लगाया आरोप     |     बढ़ेगी नवविवाहित जोड़ों के लिए सहायता राशि     |     मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह का निलंबन रद्द     |     15 हजार की शराब पीता है प्रापर्टी डीलर करता है मारपीट महिला आयाेग ने 6 माह की निगरानी में दिया प्रकरण     |     कलेक्टर और निगमायुक्त नहीं बता सके जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की     |     बिहार के भागलपुर में 1700 करोड़ का CM का ड्रीम प्रोजेक्ट ढहा : नीतीश कुमार में दम है तो कैमरे पर.. प्रशांत किशोर     |     सीएम शिवराज का ऐलान- मप्र के हर गांव में लाडली सेना का गठन किया जाएगा     |     मप्र भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा का लव जिहाद पर बयान-प्लानिंग के तहत खरे से खान बन गई महिला शिक्षक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374