Breaking
हाईप्रोफाइल स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की मासूम से दरिंदगी की पूरी कहानी, रेप के बाद ऐसे किया बच्ची क... मानेगांव में अवैध ब्लास्टिंग से बिजली का पोल गिरा, अंधेरे में ग्रामीण सरकारी वाहन से अनाज की चोरी, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू बीएड में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, हर साल खाली रह जाती हैं सीटें, यह कारण आया सामने आचार संहिता में रद्दी बेचने की निकाली निविदा, भेजा नोटिस बदमाशों ने जहां फोड़े थे कारों के कांच, वहीं पुलिस ने निकाला उनका जुलूस नकली पुलिस बन घर में घुसे, शिक्षक ने पकड़ कर असली पुलिस के हवाले किया इटली से आई पर्यटक युवती से खजुराहो में ठगी, 100 यूरो लेकर फरार हुआ युवक भाजपा से सौदेबाजी के सवाल पर बोले अक्षय बम, जो आदमी 15 लाख की घड़ी पहनता हो, उसे कोई क्या डील में देग... पांच साल बाद जेल से छूटा और शुरू कर दी सप्लाय, हथियारों की खेप लेते गिरफ्तार

पत्नि की हत्या कर लाश को डैम के पास फैंका ओर घर जाकर लगा ली फांसी

Whats App

भोपाल। पिपलानी थाना इलाके में बीते दिन उस समय सनसनी फैल गई जब पुलिस ने एक महिला का शव हथाईखेड़ा डेम के पास बरामद किया। पुलिस की शुरुआती पडताल के मुताबिक महिला की चाकुओ से गोदकर हत्या की गई थी, ओर उसके बाद उसे ठिकाने लगाने के लिये उसे यहां फेंका गया था। पुलिस ने जब आगे की पडताल की तो उसे मृतक महिला के पति का शव उसके घर मे ही फांसी के फंदे पर झूलता मिला। मृतक दंपत्ति के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। पुलिस का अनुमान है कि पति ने ही पत्नि की हत्या कर के बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है । मामले मे पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिनोतिया आलम मे रहने वाली 26 वर्षीय अनम खान उर्फ बबली की शादी फरवरी 2021 मे सुभाष कॉलोनी निवासी अफजल खान (26) से हुई थी। अफजल लैथमशीन का काम करता था, जबकि उसकी पतनि अनम टीआईटी कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। पुलिस जॉच मे सामने आया है, कि शादी के बाद से पति पत्नि के बीच विवाद चल रहा था। इस विवाद के कारण बीते करीब आठ महीने से अनम अपने हिनोतिया आलम स्थित मायके में ही रह रही थी। बीती शाम से महिला अपने घर से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिवार वालो ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन जब उसकी कोई जानकारी नही मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी गई। अशोका गार्डन पुलिस ने परिजनो की शिकायत पर उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी। छानबीन के दौरान पुलिस को जानकारी लगी कि लापता अनम की गाडी इंद्रपुरी में खडी है। इसके बाद शनिवार सुबह उसका शव हथाईखेड़ा डैम के पास से बरामद किया गया। महिला की हत्या पेट और गले में चाकू मारकर की गई है। मृतका के परिजनो से पति पत्नि के बीच विवाद चलने की जानकारी मिलने पर जब पुलिस पति अफजल के घर पहुचीं तो पता चला कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पति ने घर जाकर कमरा बंद कर फांसी लगा ली थ, पुलिस को उसके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने दोनों के शवो को पीएम के लिए भेजते हुए आगे की कार्यवाही शुरु कर दी हैं।

हाईप्रोफाइल स्कूल के हॉस्टल में 8 साल की मासूम से दरिंदगी की पूरी कहानी, रेप के बाद ऐसे किया बच्ची को टॉर्चर     |     मानेगांव में अवैध ब्लास्टिंग से बिजली का पोल गिरा, अंधेरे में ग्रामीण     |     सरकारी वाहन से अनाज की चोरी, वीडियो वायरल होने पर जांच शुरू     |     बीएड में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, हर साल खाली रह जाती हैं सीटें, यह कारण आया सामने     |     आचार संहिता में रद्दी बेचने की निकाली निविदा, भेजा नोटिस     |     बदमाशों ने जहां फोड़े थे कारों के कांच, वहीं पुलिस ने निकाला उनका जुलूस     |     नकली पुलिस बन घर में घुसे, शिक्षक ने पकड़ कर असली पुलिस के हवाले किया     |     इटली से आई पर्यटक युवती से खजुराहो में ठगी, 100 यूरो लेकर फरार हुआ युवक     |     भाजपा से सौदेबाजी के सवाल पर बोले अक्षय बम, जो आदमी 15 लाख की घड़ी पहनता हो, उसे कोई क्या डील में देगा     |     पांच साल बाद जेल से छूटा और शुरू कर दी सप्लाय, हथियारों की खेप लेते गिरफ्तार     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374