Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

सीएम गहलोत बोले- किसानों की मेहनत रंग लाई, जानें- कृषि कानून की वापसी पर क्या बोले अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री

Whats App

नई दिल्ली। आज जैसे ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि कानून वापस लेने का एलान किया वैसे ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री, सांसद, सहित आम जनता की तरफ से तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आने लगी। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, छत्तीसगढ़ के सीएम भुपेश बघेल सहित ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनयाक ने भी अपनी प्रतक्रिया दी। इन मुख्यमंत्रियों में से अधिकतर ने इस फैसले को किसानों की जीत बताया। तो आइए जानते हैं कि इन मुख्यमंत्री ने क्या-क्या कहा।

अशोक गहलोत बोले- किसानों की मेहनत रंग लाई

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा,’किसानों की मेहनत रंग लाई है। देश के हालात को देखते हुए पीएम को तीन कृषि कानून वापस लेने पड़े, आज का फैसला यूपी चुनाव को देखते हुए लिया गया। चुनाव जीतने के लिए पीएम और उनकी पार्टी भाजपा (BJP) पूरी कोशिश कर रही है। क्या पता उन्हें (भाजपा) को पश्चिम बंगाल जैसा झटका यहां भी लगे।

Whats App

700 किसानों की जान बचाई जा सकती थी- बोले केजरीवाल

वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लिखा,’ मैं देश के सभी किसानों को बधाई देता हूं। यह उनके आंदोलन का परिणाम है, लेकिन अगर यह निर्णय जल्दी किया जाता तो 700 किसानों की जान बचाई जा सकती थी। फिर भी यह बड़ा फैसला है। शायद भारत के इतिहास में पहली बार, सरकार एक आंदोलन के कारण तीन कृषि कानून वापस ले रही है।

नवीन पटनायक ने किसानों से कहा- लंबे समय से परिवार कर रहा इंतजार

उधर, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ट्वीट कर कहा,’ किसानों के हित में, सभी तीनों कृषि कानून को निरस्त करने का पीएम नरेंद्र मोदी के फैसले का स्वागत है।’ आंदोलन कर रहे किसानों के लिए मुख्यमंत्री ने कहा,’ आपके खेत और परिवार लंबे समय से आपका इंतजार कर रहे हैं और उन्हें आपका वापस स्वागत करने में खुशी होगी।’ साथ ही कहा कि बीजेडी (BJD) आपके साथ खड़ी है।

भूपेश बघेल ने ‘अन्याय पर लोकतंत्र की जीत’ करार दिया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल किसनों को  बधाई दी है और कहा कि किसानों के ‘गांधीवादी’ विरोध ने अपनी असली ताकत दिखाई है। मुख्यमंत्री ने इस फैसले को ‘अन्याय पर लोकतंत्र की जीत’ करार दिया।

ममता बोलीं- भाजपा की क्रूरता के आगे नहीं झुके किसान

बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी कृषि कानून की वापसी पर किसानों को बधाई दी है और कहा कि यह किसानों की जीत है। ममता ने ट्वीट कर कहा कि हर एक किसान को मेरी तरफ से हार्दिक बधाई, जिन्होंने लगातार संघर्ष किया और भाजपा की क्रूरता के आगे नहीं झुके। ये आपकी जीत है! ममता ने इस लड़ाई में अपने प्रियजनों को खोने वाले सभी लोगों के प्रति गहरी संवेदना भी जताई।

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने कहा,’ यह किसानों के आंदोलन की जीत है। हम कृषि कानूनों को वापस लेने का स्वागत करते हैं।’ साथ ही कहा कि लोकतंत्र में लोगों के विचारों का सम्मान किया जाना चाहिए और आज तीन कृषि कानूनों को वापस लेना इतिहास में रहेगा।

उधर,  केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन ने भी कहा कि तीन कृषि कानूनों को निरस्त करना किसान आंदोलन की जीत है। सीएम ने कई चुनौतियों सामने करने वाले किसानों को बधाई दी है।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374