Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

दिल्ली से सटे शालीमार गार्डन में देह व्यापार का भंडाफोड़, पश्चिम बंगाल व बिहार से आती थीं लड़कियां

Whats App

नई दिल्ली/ गाजियाबाद। दिल्ली से सटे शालीमार गार्डन स्थित एक राजनीतिक पार्टी के नेता के तीन फ्लैटों में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके से संचालिका सहित आठ लड़कियों और पांच पुरूषों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस टीम ने शालीमार गार्डन स्थित तीन फ्लैटों में छापा मारा। उनमें देह व्यापार होता मिला।

मौके से गिरोह की संचालिका सहित आठ लड़कियां और पांच पुरूष दबोचे गए। पुरूष आरोपितों की पहचान हर्ष विहार दिल्ली के राकेश, ग्राम खरौली थाना बिशनगढ़ जिला कन्नौज के रामू, सीमापुरी दिल्ली के माधव, पावी पुश्ता लोनी के नौशाद और सबोली मीतनगर दिल्ली के भोपाल के रूप में हुई है।

दो माह पूर्व लिया किराए पर लिया था फ्लैट : साहिबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र चौबे ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि मौके से गिरफ्तार एक महिला गिरोह को चला रही थी। उसने करीब दो महीने पहले छह हजार रुपये प्रति माह के हिसाब से तीन फ्लैट किराए पर लिया था। फ्लैट एक राजनीतिक पार्टी के नेता का बताया जा रहा है। पुलिस उसकी पुष्टि करने में जुटी है।

Whats App

15-15 दिन के लिए आती थीं लड़कियां : पुलिस के मुताबिक मौके से पकड़ी गईं लड़कियां पश्चिम बंगाल और बिहार की हैं। वह यहां 15-15 दिन के लिए आती थीं। गिरफ्तार रामू और नौशाद ग्राहक ढूंढ कर लाता था।

वाट्सएप पर भेजते थे लड़कियों की फोटो : पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि रामू और नौशाद वाट्सएप पर ग्राहकों को लड़कियों की फोटो भेजते थे। उनकी डिमांड के अनुसार लड़कियों को पश्चिम बंगाल व बिहार से बुलाते थे। ग्राहकों से पांच सौ से एक हजार रुपये वसूलते थे।

स्थानीय निवासियों ने किया था विरोध : फ्लैटों में देह व्यापार होने का स्थानीय लोगों ने विरोध किया था। राजनीतिक पार्टी से जुड़े उनके मालिक से फ्लैटों को खाली कराने की मांग की थी। आरोप है कि उसने गैरजिम्मेदाराना जबाव देकर शिकायत को नजरअंदाज कर दिया था। बाद में लोगों ने इसकी पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने छापेमारी करके देह व्यापार के इस गिरोह का भंडाफोड़ किया।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374