Breaking
बठिंडा में हरसिमरत कौर की सभा में बवाल, समर्थक भिड़े, फेंकी कुर्सियां क्या अनंतनाग-रजौरी में टल जाएगा लोकसभा चुनाव? जानिए क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती मई में 7 दिन तक रहेगी भद्रा, यहां जानें डेट और समय सहित पूरी डिटेल EVM, संपत्ति बंटवारा और आपसी कलह… पीएम मोदी का कांग्रेस पर चौतरफा हमला उन्नाव में ट्रक और बस सामने से टकराए, भीषण हादसे में 5 की मौत, कई घायल बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिं... गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक

दिल्ली में सुहानी रही सुबह, न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस  

Whats App

नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में सुबह सुहानी रही और यहां न्यूनतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी। आईएमडी के मुताबिक, सुबह साढ़े आठ बजे हवा में सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 58 प्रतिशत दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिन में आसमान में बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम यानी 39.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम यानी 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। निजी मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के अनुसार, 27 जून से तापमान में गिरावट आने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के उपाध्यक्ष (जलवायु परिवर्तन और मौसम विज्ञान) महेश पालावत ने कहा, दिल्ली में साफ आसमान के बीच चलने वाली शुष्क और गर्म पछुआ हवाओं के कारण अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।
हालांकि, 27 जून से आंधी और हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट आने की संभावना है। वायु गुणवत्ता और मौसम पूर्वानुमान तथा अनुसंधान प्रणाली (सफर) के मुताबिक, दिल्ली में सुबह करीब नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 217 दर्ज किया गया, जो खराब श्रेणी में आता है। मालूम हो कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ एक्यूआई माना जाता है।

बठिंडा में हरसिमरत कौर की सभा में बवाल, समर्थक भिड़े, फेंकी कुर्सियां     |     क्या अनंतनाग-रजौरी में टल जाएगा लोकसभा चुनाव? जानिए क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     मई में 7 दिन तक रहेगी भद्रा, यहां जानें डेट और समय सहित पूरी डिटेल     |     EVM, संपत्ति बंटवारा और आपसी कलह… पीएम मोदी का कांग्रेस पर चौतरफा हमला     |     उन्नाव में ट्रक और बस सामने से टकराए, भीषण हादसे में 5 की मौत, कई घायल     |     बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल     |     टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिंह लवली का झलका दर्द     |     गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी     |     बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या     |     मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374