Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

दूसरी महिला का सिंदूर भूलकर भी न लगाएं अपने माथे पर, जानिए सिंदूर से जुड़ी ऐसी ही 6 मान्यताएं

Whats App

उज्जैन. सिंदूर के बिना महिला का श्रृंगार अधूरा माना जाता है। सिंदूर को शकुन-अपशकुन से जोड़कर भी देखा जाता है। ऐसा भी कहा जाता है कि इसका असर वैवाहिक जीवन पर भी पड़ता है।

अगर विवाहित महिला सिंदूर न लगाए तो इसे अपशकुन समझा जाता है और यह भी कहते हैं इसका बुरा असर उसके पति पर भी हो सकता है। सिंदूर लगाने से जुड़ी कुछ बातें महिलाओं के लिए जानना बहुत जरूरी है। आगे जानिए इन बातों के बारे में.

1. किसी भी महिला को भूलकर भी दूसरी महिला के सिंदूर का उपयोग नहीं करना चाहिए। ऐसा कहा जाता है इससे पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है और उनके बीच दूरियां भी बढ़ती हैं।
2. महिलाएं जब भी सिंदूर लगाएं तो उस समय उनको माता पार्वती का ध्यान अवश्य करना चाहिए, क्योंकि देवी पार्वती ही अंखड सौभाग्य का वरदान देती हैं। मान्यता के अनुसार, ऐसा करने से पति की उम्र भी बढ़ती है।
3. फैशन के इस दौरा में महिलाएं अपना सिंदूर बालों में इस तरह छिपा लेती हैं कि किसी को नजर न आए, लेकिन ऐसा करना ठीक नहीं होता। धर्म ग्रंथों में स्पष्ट रूप से लिखआ है कि विवाहित महिला को रोज अपनी मांग में सिंदूर लगाना चाहिए। मान्यता है कि सिंदूर छिपाने से पति के सम्मान में कमी आ सकती है।
4. कुछ महिलाएं फैशन के नाम पर माथे के बीच में सिंदूर न लगाकर आस-पास कहीं भी लगा लेती हैं। ऐसा करना धर्म शास्त्रों में गलत माना गया है। इससे पति-पत्नी के रिश्ते खराब हो सकते हैं या पति पर कोई मुसीबत भी आ सकती है।
5. शास्त्रों के अनुसार, महिलाओं को रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद ही अपनी मांग में सिंदूर लगाना चाहिए। बिना शुद्ध हुए यानी नहाए सिंदूर लगाना अपशकुन माना जाता है।
6. कई बार सिंदूर लगाते समय महिलाओं के हाथ से डिब्बी छूट जाती है तो वे उसे दोबारा डिब्बी में भरकर उपयोग में ले लेती हैं। जबकि ऐसा करना गलत माना गया है। जमीन पर गिरा सिंदूर मांग में नहीं लगाना चाहिए। इससे वैवाहिक जीवन में कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374