Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

पीपल के पेड़ को बांधी 5 फीट की राखी; पुराने कपड़े, बांस के टुकड़े से बनाई

Whats App

बालोद: देश में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के बीच आज यानी गुरुवार को रक्षाबंधन है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के बालोद में ग्रीन कमांडो कहे जाने वाले वीरेंद्र सिंह ने एक बार फिर अलग अंदाज में रक्षाबंधन का पर्व मनाया। उन्होंने पीपल के पेड़ को 5 फीट की राखी बांधने के साथ ही घर तिरंगा अभियान का संकल्प लिया। खास बात यह है कि जो राखी पेड़ को बांधी गई वह पूरी तरह से वेस्ट मटेरियल से बनी है। ऐसे में एक राखी से कई संदेश भी दिए गए।पेड़ को बांधी गई वह पूरी तरह से वेस्ट मटेरियल से बनी है। इसे बनाने में पुराने कपड़े, बांस के टुकड़ों और रिबन का उपयोग किया गया है।दरअसल, दल्लीराजहरा क्षेत्र में वीरेंद्र सिंह सालों से पर्यावरण बचाने के लिए काम कर रहे हैं। इसी के तहत इस बार उन्होंने पेड़ों को बचाने के साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव में भी योगदान दिया। इस संकल्प में स्थानीय किसानों को भी शामिल किया गया है। उनकी मदद से वेस्ट मटेरियल के जरिए राखी बनाकर पेड़ को बांधी। इस राखी के बीच में तिरंगा बना हुआ है और साथ ही हर घर तिरंगा अभियान का संदेश भी लिखा है।पेड़ों को बचाने के साथ ही आजादी के अमृत महोत्सव में भी योगदान दिया। इस संकल्प में स्थानीय किसानों को भी शामिल किया गया है।वेस्ट मटेरियल को रिसाइकिल करना अनिवार्यवेस्ट मटेरियल से बनाई गई यह राखी करीब 5 फीट की है, जो काफी आकर्षक लग रही है। इसे बनाने में पुराने कपड़े, बांस के टुकड़ों और रिबन का उपयोग किया गया है। इसे बनाने में कितना समय लगा, यह तो वीरेंद्र सिंह ने नहीं बताया। हालांकि वह यह जरूर कहते हैं कि पर्यावरण संरक्षण जीवन और आने वाले भविष्य के लिए बहुत जरूरी है। ऐसे में वेस्ट मटेरियल को रिसाइकल करना आज अनिवार्य हो गया है। यह बड़ा कचरा धरती पर बन रहे हैं।वीरेंद्र सिंह कहते हैं, जितना प्रेम हम अपने भाई-बहनों से करते हैं, उतना इन पेड़-पौधों से भी करना चाहिए।जितना अपने भाई-बहन से प्रेम करते हैं, उतना पेड़ों से करेंग्रीन कमांडो वीरेंद्र सिंह कहते हैं कि इस राखी का उद्देश्य ही है कि हम वनों को सहेंजे, पर्यावरण बचाएं। जितना प्रेम हम अपने भाई-बहनों से करते हैं, उतना इन पेड़-पौधों से भी करना चाहिए, क्योंकि ये हैं, तो हम हैं। ग्रीन कमांडों का कहना है कि पूरा देश आजादी की 75वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। हम भी इससे प्रेरित हैं और लोगों को भी प्रेरित चल रहे हैं। इस राखी के जरिए इस बात का भी संदेश दिया गया है। वह करीब 11 साल से जल, जंगल और वन्य प्राणियों के संरक्षण के लिए काम कर रहे हैं।घर के राशन में कटौती कर वीरेंद्र सिंह अपनी 18 हजार रुपए की सैलरी में से हर महीने 3 हजार रुपए पर्यावरण पर खर्च करते हैं।प्राइवेट स्कूल का एक टीचर, बन गया वाटर हीरोमूल रूप से बालोद के रहने वाले 46 साल के वीरेंद्र सिंह दल्ली राजहरा के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाते थे। वहां भी उन्होंने स्थानीय लोगों और पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर सैकड़ों पौधे रोपे, जो अब पेड़ बनकर लोगों को छांव के साथ ऑक्सीजन भी दे रहे हैं। इसे देखते हुए लोग प्यार से उन्हें ग्रीन कमांडो बुलाने लगे। पर्यावरण बचाने की उनकी इस लगन के चलते ही केंद्र सरकार ने साल 2020 में उन्हें वाटर हीरो के सम्मान से नवाजा है।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374