Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

पेड़ पर चढ़कर युवक ने की सुसाइड की कोशिश

Whats App

छत्तीसगढ़ के कोरबा में आज एक युवक सुसाइड करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। मामला रामपुर चौकी क्षेत्र का है। यहां ITI चौक बालको मुख्य मार्ग पर अशोक कुमार साहू नाम का युवक आत्महत्या करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। उसे देखकर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी उसे उतरने के लिए समझाने लगे। युवक रामपुर आईटीआई बस्ती का रहने वाला है और दुकान लगाकर मछली बेचने का काम करता है। नगर निगम का तोड़ूदस्ता आज यहां अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंचा। इस कार्रवाई का विरोध युवक ने किया।

निगमकर्मियों को जब तक कुछ समझ में आता, तब तक युवक अपने गले में रस्सी लगाकर पेड़ पर चढ़ गया। उसे देखकर नगर निगम की टीम के हाथ-पैर फूल गए। इस दौरान युवक ने जमकर हंगामा किया। वहां राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। इससे रास्ता भी जाम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही रामपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतरने को कहा, लेकिन वो नहीं माना। घंटों बाद अपनी मां और पुलिस के कहने पर युवक पेड़ से नीचे उतरा, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। नीचे उतरते ही मां ने पहले बेटे के गले से फांसी के फंदे को बाहर निकाला और उसके बाद उसे गले लगाकर रोने लगी।

नीचे उतरने के बाद युवक रोने लगा। उसने निगमकर्मियों और कुछ लोगों पर बार-बार परेशान करने के आरोप लगाए। उसने कहा कि उस पर काफी कर्ज है और पैसे नहीं देने पर उसकी बाइक भी लोग ले गए हैं। वहीं नगर निगम तोड़ूदस्ता के प्रभारी योगेश राठौर ने बताया कि सड़क किनारे बेजा कब्जाधारियों को हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस युवक को भी अतिक्रमण हटाने को कहा गया, लेकिन तब भी वो वहीं कब्जा करके बैठा रहा। जिसके बाद उसे वहां से हटाने की कार्रवाई की गई है। उन्होंने युवक के बाकी आरोपों को पूरी तरह से निराधार बताया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374