Breaking
‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द ‘हम नहीं देंगे टोल’… पर्ची दी तो पिस्टल दिखाई, कहा- जान से मार दूंगा- Video

इस मानसून की रिकॉर्ड तोड़ बरसात; गंगा में उफान से बदला अस्सी का आरती स्थल

Whats App

वाराणसी: वाराणसी की यह फोटो आज सुबह की है। इस समय यहां पर घने बादल छाए हैं। वहीं गंगा फिर से विहंगम रूप लेती नजर आ रहीं हैं।वाराणसी में आज आधी रात मानसून की सबसे ताबड़तोड़ बारिश हुई। मौसम विज्ञान विभाग, बाबतपुर और काशी हिंदू विश्वविद्यालय के अनुसार एक रात में रिकॉर्डतोड़ 66 मिलीमीटर बरसात हुई। विभाग की माने तो आज रात की बारिश ने सितंबर के बारिश के कोटे को पूरा कर दिया है। बिजली चमकने और बादल कड़कने के साथ काशी में मूसलाधार बरसात हुई। एक ही बार में इतनी ज्यादा बारिश लोगों को चौका दिया है। यदि आज दिन या रात में बारिश हुई तो सितंबर महीने में बारिश का 10 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है।सुसुवाही-BHU-लंका मार्ग पर रूका बारिश का पानी।वाराणसी में रात करीब 2-3 घंटे तक बारिश रूकी ही नहीं। उस दौरान हवा 15 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल रही थी। रात की बरसात ने पूरे शहर को पानी-पानी कर दिया है। बारिश की वजह से मौसम बेहद खुश मिजाज हो गया है। वहीं सड़कों और गलियों में चलने में काफी फजीहत हो रही है। जगह-जगह कीचड़ और पानी फैला हुआ है।BLW-ककरमत्ता-मंडुआडीह मार्ग पर लगा बारिश का पानी।सितंबर भर होगी अच्छी बारिशमौसम आज सुबह से काफी बेहतर बना हुआ है। बादल छाए हुए हैं। तापमान 26 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। नमी 99% तक बनी हुई है। वाराणसी का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।काशी हिंदू विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज दोपहर के बाद तक हल्की धूप निकल सकती है। हालांकि, सितंबर भर अच्छी-खासी बारिश हो सकती है।गंगा का यह विहंगम स्वरूप वाराणसी का है। बीते 4 दिन से करीब ढाई मीटर जलस्तर बढ़ा है।गंगा के जलस्तर में 37 सेंटीमीटर की बढ़ोतरीगंगा में उफान जारी है। आज गंगा में 37 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। हर घंटे 3 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गंगा बढ़ रहीं हैं। अस्सी घाट का आरती स्थल फिर से बदलकर 3 सीढ़ी ऊपर कर दिया गया है। वहीं, घाटों पर स्नान-धान करने में लोगों को दिक्कतें आ रहीं। वाराणसी पुलिस ने गंगा में नौका संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया है।

‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |     ‘हम नहीं देंगे टोल’… पर्ची दी तो पिस्टल दिखाई, कहा- जान से मार दूंगा- Video     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374