Breaking
क्या अनंतनाग-रजौरी में टल जाएगा लोकसभा चुनाव? जानिए क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती मई में 7 दिन तक रहेगी भद्रा, यहां जानें डेट और समय सहित पूरी डिटेल EVM, संपत्ति बंटवारा और आपसी कलह… पीएम मोदी का कांग्रेस पर चौतरफा हमला उन्नाव में ट्रक और बस सामने से टकराए, भीषण हादसे में 5 की मौत, कई घायल बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिं... गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक लोगों ने Kalki 2898 AD को ड्यून की सस्ती कॉपी बताया, डायरेक्टर नाग अश्विन का जवाब आ गया

वन्यजीवों के प्रजनन काल समाप्त होने पर भी नहीं मिलेगी कूनों में एंट्री, 16 अक्टूबर से खुलने की संभावना

Whats App

श्योपुर: वन्यजीवों के प्रजनन काल का समय 30 सितंबर को पूरा हो चुका है। दुनिया भर के लगभग सभी नेशनल पार्क 1 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोले जा चुके हैं, लेकिन कूनो की सैर करने का मन बना कर बैठे पर्यटकों को अभी और इंतजार करना होगा। वजह कोई भी हो, लेकिन राष्ट्रीय कूनो पालपुर अभयारण्य के अधिकारी बारिश की वजह से कूनो के रास्ते खराब होने और जलभराव होने की बात कहकर कूनो को आगामी 16 अक्टूबर से पर्यटकों के लिए खोलने की बात कह रहे हैं।जिसके लिए उन्होंने राज्य स्तर के वन विभाग अधिकारियों से सहमति भी ली है। 16 अक्टूबर को ही चीतों को बड़े-बाड़े में शिफ्ट किया जाएगा। इस वजह से ऐसा भी हो सकता है कि बारिश का बहाना बनाकर कूनो के अधिकारी 16 अक्टूबर तक पर्यटकों की आवाजाही पर रोक लगाना चाह रहे हो। क्योंकि, इंसानों की आवाजाही से चीतों के डिस्टर्ब होने का डर कूनों में बना हुआ है।16 अक्टूबर को भी नहीं देख पाएंगे चीते16 अक्टूबर को चीतों को बड़े बाड़े में शिफ्ट करने के बाद ही कूनों में पर्यटक जा सकेंगे। यानी 16 अक्टूबर से कूनो पर्यटकों के लिए खुलेगा जरूर, लेकिन वह नामीबिया से आए मेहमानों का दीदार नहीं कर सकेंगे। राष्ट्रीय कूनो पालपुर अभयारण्य के डीएफओ प्रकाश वर्मा का कहना है कि बारिश होने की वजह से कूनो के रास्ते खराब हो गए हैं। जिनकी मरम्मत का कार्य किया जाएगा।कूनो में अभी फोर व्हीलर वाली गाड़ियों की कमी है। पर्यटक अपने साथ जो गाड़ियां लेकर अंदर जाएंगे। वह इस रास्ते पर नहीं चल पाएंगी, जगह-जगह जलभराव भी हो रहा है। इससे पर्यटकों को दिक्कत हो सकती है इसे देखते हुए आगामी 16 अक्टूबर से कूनों को पर्यटकों के लिए खोलने का निर्णय लिया है। भोपाल स्तर के अधिकारियों से भी बात हो गई है।

क्या अनंतनाग-रजौरी में टल जाएगा लोकसभा चुनाव? जानिए क्या बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     मई में 7 दिन तक रहेगी भद्रा, यहां जानें डेट और समय सहित पूरी डिटेल     |     EVM, संपत्ति बंटवारा और आपसी कलह… पीएम मोदी का कांग्रेस पर चौतरफा हमला     |     उन्नाव में ट्रक और बस सामने से टकराए, भीषण हादसे में 5 की मौत, कई घायल     |     बिहार में बड़ा हादसा, चुनावी ड्यूटी पर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, 2 जवानों की मौत, 15 घायल     |     टिकट के लिए नहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए दिया दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा, अरविंदर सिंह लवली का झलका दर्द     |     गुजरात: NCB और ATS का बड़ा एक्शन, 90 KG ड्रग्स के साथ पकड़े गए 14 पाकिस्तानी     |     बिहार: शादी के 2 साल बाद दहेज में बाइक की डिमांड, न देने पर बहू की गला दबाकर हत्या     |     मुहूर्त निकलने पर दूल्हे का शादी से इनकार… लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक     |     लोगों ने Kalki 2898 AD को ड्यून की सस्ती कॉपी बताया, डायरेक्टर नाग अश्विन का जवाब आ गया     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374