Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

Video, क्‍या है सच्‍चाई…, Ranveer Singh से अलग होने जा रही हैं Deepika Padukone?

Whats App

बता दें कि रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण बी-टाउन के पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों के बीच की स्पेशल बॉन्डिंग फैंस को मेजर कपल गोल्स देती है। इसके इतर दोनों एक-दूसरे पर प्यार और सम्मान बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते। बता दें कि कपल ने एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2018 में शादी की थी। कपल की शादी चार साल हो गए हैं लेकिन इनके मुलाकात के 10 साल हो गए हैं।एक्टर रणवीर सिंह ने उन अफवाह भरी खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि एक्टर का उनकी वाइफ एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण कुछ ठीक नहीं है। बता दें कि ये अटकलें तब लगने वाली जब यूजर्स ने रणवीर-दीपीका के रिलेशनशिप को लेकर एक ट्वीट किया,जिसमें लिखा था, ‘ब्रेकिंग! #DeepikaPadukone और #RanveerSingh के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।।’ । यह ट्वीट इतना वायरल हो गया है कि कपल के फैंस शॉक्ड हो गए और साथ ही परेशान भी हो गए। अब इन अटकलों पर रणवीर ने रिएक्ट किया और अपने बयान से अपने चाहने वालों का दिल खुश कर दिया है।

रणवीर ने अपवाहों को किया ख़ारिजरणवीर सिंह ने ‘फिक्की फ्रेम्स फास्ट ट्रैक 2022’ इवेंट के दौरान दीपिका और अपने रिश्ते पर बात की। इवेंट में जब उनसे ब्रेकअप अटकलों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘टचवुड… हम मिले और 2012 में डेटिंग शुरू की इसलिए 2022 में मुझे और दीपिका को दस साल हो गए हैं’। इवेंट से रणवीर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने रिश्ते पर बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। रणवीर के इस बयान से उनके फैंस खुश हो गए।

दीपिका को लकी मानते हैं रणवीरहाल ही में रणवीर सिंह ने फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने पर कहा था ‘मेरी सफलता का सीक्रेट मेरी पत्नी हैं और मुझे उनसे कुछ करने की ताकत मिलती है। बता दें, कपल की केमेस्ट्री फैंस को भी खूब पसंद आती है और वे जमकर कपल पर प्यार बरसाते हैं। रणवीर-दीपिका ने 6 साल तक डेट करने के बाद साल 2018 में शादी कर घर बसा लिया था।

Whats App

रामलीला के सेट से शुरू हुई थी इनकी कहानीदीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह फिल्म मेकर संयज लीला भंसाली की फिल्म ‘रामलीला’ के सेट पर मिले थे। यहीं से दोनों के बीच इश्क की शुरुआत हुई थी। इस फिल्म के बाद दोनों को बाजीराव मस्तानी (Bajirao Mastani)। पद्मावत (Padmaavat) फिल्म 83 में काम किया था। इन सभी फिल्में में दोनों की केमेस्ट्री को देखकर लोग उनके दीवाने हो गए।

दीपिका और रणवीर की अपकमिंग फिल्मेंस्टार कपल के वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘पठान’ और ‘सपुरहीरो’ ऋतिक रोशन संग फिल्म ‘फाइटर’ में नजर आने वाल हैं। इसके अलावा दीपिका प्रोजेक्ट K पर भी काम कर रही हैं। रणवीर सिंह जल्द ही रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ में नजर आएंगे और साथ ही करण जौहर की फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग वह खत्म कर चुके हैं।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374