Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

दो दिनों से लापता युवक इस हालत में मिला तो सन्‍न रह गए परिवार के लोग, जानिए नवादा की घटना

Whats App

नवादा।  मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव के लापता  युवक नरेंद्र कुमार उर्फ पिंटू का शव मंगलवार को बरामद किया गया। पड़ोसी गांव सकुलाचक के बधार से शव की बरामदगी हुई है। शरीर पर जख्म के गहरे निशान मिले हैं। माना जा रहा है कि लोहे के रड से पीट कर हत्या कर दी गई है। शव बरामदगी के बाद लोग उग्र हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो लोगों ने रोक दिया। वे वरीय अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे थे। सदर एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद ने लोगों को समझा-बुझाकर शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजवाया।

हार्वेस्‍टर से धान कटवाने गया था पिंटू 

नरेंद्र कुमार उर्फ पिंटू ने धान की फसल कटवाने के लिए दूसरे गांव से हार्वेस्‍टर मंगवाया था। रविवार को वह फसल कटवाने  खेत की तरफ गया था। लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा था। तब स्वजनों ने उसकी तलाश शुरू की। लेकिन खेत पहुंचने पर न तो पिंटू दिखा, न हार्वेस्‍टर और न चालक। खेत से उसकी टोपी, चप्पल बरामद हुई। वहां पर खून के धब्‍बे थे। यह देखकर स्‍वजनों की चिंता बढ़ गई।

Whats App

कुएं में मिला था युवक का मोबाइल

इसके बाद बगल के कुएं में तलाशी ली गई तो उसमें से पिंटू का मोबाइल बरामद हो गया। लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला। इसकी सूचना मुफस्सिल थाने को दी गई। पुलिस भी अपने स्‍तर से जांच-पड़ताल में जुट गई। हार्वेस्टर और उसके मालिक के बारे में पता लगाने का भी प्रयास किया। इस बीच मंगलवार को जिसकी आशंका हुई, वही हुआ। पिंटू का शव बरामद किया गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस को देखते ही लोग आक्रोशित हो गए। वे शव नहीं उठने दे रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर एसडीपीओ वहां पहुंचे। उन्‍होंने आश्‍वासन दिया कि जो भी दोषी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। जल्‍द ही वे पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इसके बाद लोगों ने शव उठने दिया।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374