New Year
Breaking
इमरान खान को एक और झटका PTI के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही गिरफ्तार दो हफ्तों में 200 साइट्स पर शुरु हो जाएगा BSNL का 4G नेटवर्क दिसंबर तक 5G भी होगा उपलब्ध गंगा जमुना स्कूल में मतांतरण का मामला आया सामने नियमों का पालन नहीं बैरागढ़ में फुटकर सब्जी व्यवसायियों के लिए स्थायी ठिकाना नहीं बना सका नगर निगम अस्पताल खोलने के नाम पर भवन मालिक और अन्य से लाखों की धोखाधड़ी एन्ड्रॉयड यूजर्स के लिए नया खतरा Daam वायरस चुरा सकता है आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स WhatsApp ने भारत में 74 लाख खातों पर लगाया बैन आईटी नियमों के तहत उठाया कदम कैसे डाउनलोड करें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम Android और iOS यूजर्स जानिए ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार बादलों की आवाजाही से 40 डिसे के नीचे रहा पारा

गोवा: सत्ता में आने पर लोगों की सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाएगी आप सरकार

Whats App

 दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को गोवा के लोगों को आश्वासन दिया कि यदि तटीय राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनी तो उनकी सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाई जाएगी। गोवा में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं गोवा के लोगों को यह आश्वासन देना चाहता हूं कि उनकी सहमति के बिना कोई परियोजना नहीं लाई जाएगी। गोवा में लोगों का कांग्रेस पर से विश्वास उठ गया है और भाजपा खुद ही टूट रही है। ‘आप’ एक सच्ची पार्टी है।”

केजरीवाल ने अलीना सल्दान्हा का पार्टी में स्वागत भी किया, जिन्होंने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से इस्तीफा दे दिया था। अलीना सल्दान्हा ने ऑनलाइन संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘मैंने मोहभंग होने के बाद भाजपा को छोड़ा है। वह अब वैसे पार्टी नहीं रही, जैसी दिवंगत मनोहर पर्रिकर के समय थी। अब, मैं सही पार्टी में आ गई हूं, जो आम लोगों के लिए है। मैं भाजपा की कुछ नीतियों का विरोध कर रही थी, जो आम आदमी के खिलाफ है।” केजरीवाल ने सल्दान्हा का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि वह अब सही जगह आ गई हैं।

सल्दान्हा 2012 में अपने पति के निधन के बाद भाजपा में शामिल हुईं थी। अलीना सल्दान्हा के पति मैथनी सल्दान्हा, मनोहर पर्रिकर के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में मंत्री थे। 2012 में मैथनी के निधन के बाद अलीना सल्दान्हा ने कोर्टालिम विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और जीत भी हासिल की थी। उन्होंने 2017 में भी भाजपा के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी।

इमरान खान को एक और झटका PTI के अध्यक्ष चौधरी परवेज इलाही गिरफ्तार     |     दो हफ्तों में 200 साइट्स पर शुरु हो जाएगा BSNL का 4G नेटवर्क दिसंबर तक 5G भी होगा उपलब्ध     |     गंगा जमुना स्कूल में मतांतरण का मामला आया सामने नियमों का पालन नहीं     |     बैरागढ़ में फुटकर सब्जी व्यवसायियों के लिए स्थायी ठिकाना नहीं बना सका नगर निगम     |     अस्पताल खोलने के नाम पर भवन मालिक और अन्य से लाखों की धोखाधड़ी     |     एन्ड्रॉयड यूजर्स के लिए नया खतरा Daam वायरस चुरा सकता है आपके कॉन्टैक्ट डिटेल्स     |     WhatsApp ने भारत में 74 लाख खातों पर लगाया बैन आईटी नियमों के तहत उठाया कदम     |     कैसे डाउनलोड करें बैटलग्राउंड्स मोबाइल इंडिया गेम Android और iOS यूजर्स जानिए     |     ऑनलाइन मिले दोस्त की पत्नी को मारने के लिए अमेरिकी महिला ने हायर किया हिटमैन गिरफ्तार     |     बादलों की आवाजाही से 40 डिसे के नीचे रहा पारा     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374