Breaking
इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले... उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मा... पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News... ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस...माता पिता ही निकले बेटे के कातिल... शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल... ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग... गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?

कोई दीवाना कहता है…कविता से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप ने किया था कवि सम्मेलन का आयोजन

Whats App

बाराबंकी: देश के विख्यात हिंदी कवि कुमार विश्वास कल शाम बाराबंकी में थे। उन्होंने यहां साझी विरासत द्वारा आयोजित कवि सम्मेलन और मुुशायरे में शिरकत की। इस दौरान कुमार विश्वास ने अपनी लोकप्रिय कविता कोई दीवाना कहता है… से तो दर्शकों को झुमाया ही, साथ ही राजनीतिक व्यंगों से भी खूब समां बांधा।कुमार विश्वास ने मंच संभालते ही सबसे पहले दिल्ली की राजनीति पर जमकर चुटकी ली। उन्होंने कहा कि तिरंगे से अपनी राजनीति की शुरुआत करने वाली आम आदमी पार्टी आज दारू का हिसाब दे रही है। इस दौरान कुमार विश्वास ने उत्तर प्रदेश और देश की राजनीति को लेकर भी कई व्यंग्य किये।उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके अरविंद सिंह गोप ने अपने बड़े भाई और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक सिंह की याद में आयोजित कार्यक्रम का उद्घाटन देर रात प्रमुख सचिव समाज कल्याण डॉ. हरिओम के साथ मिलकर किया। मंच का संचालन मशहूर शायर अबरार कासिफ ने किया।कार्यक्रम के दौरान कविताएं पढ़ते कुमार विश्ववास।कार्यक्रम की शुरूआत शायर फजल इमाम मदनी ने की। इस बीच कई कवियों ने काव्य पाठ किया तो शायरों ने एक से बढ़कर एक कलाम भी पेश किए। वहीं ऑडिटोरियम में मौजूद भीड़ डॉ. कुमार विश्वास को सुनने के लिए बेताब दिखी और बार-बार मंच पर बुलाने की मांग करने लगी।इसके बाद जैसे ही डॉ. कुमार विश्वास ने माइक संभाला पूरा ऑडिटोरियम तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। उन्होंने एक के बाद एक अपनी कई शानदार कविताएं बढ़ीं। इस दौरान कुमार विश्वास ने अपनी सबसे मशहूर कविता कोई दीवाना कहता है कोई, पागल समझता है, मगर इस धरती की बेचैनी को इक पागल समझता है….पढ़ी।इस दौरान दर्शक अपने चहेते कवि की एक झलक पाने के लिए बार-बार उठ जा रहे थे। जिन्हें संभालने के पुलिस को भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। इस कार्यक्रम में कवि प्रियांशु गजेंद्र, मुमताज नसीम, उस्मान मिनाई, अज्म शाकिरी, नईम फ़राज, मीसम गोपालपुरी समेत कई फनकारों ने भी अपनी रचनाएं सुनाईं।

इमरती देवी पर विवादित बयान देकर बुरे फंसे जीतू पटवारी, भाजपा कार्यकर्ताओं ने काफिला रोककर दिखाए काले झंडे…     |     उज्जैन के डिप्टी कलेक्टर को बड़वानी पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार ,भेजा जेल ,जानिए क्या है पूरा मामला…     |     पन्ना टाइगर रिजर्व से आई Good News… ‘कृष्णकली’ और ‘मोहन कली’ ने जन्मे बच्चे     |     नमक की एक थैली के जरिए हत्यारों तक पहुंची पुलिस…माता पिता ही निकले बेटे के कातिल…     |     शहडोल में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो लोगों की मौत, महिला गंभीर घायल…     |     ट्रक और ओमनी वैन में हुई जोरदार भिड़ंत , शादी में शामिल होने जा रहे दो दोस्तों की दर्दनाक मौत ,7 लोग घायल…     |     गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374