Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

देश में तेजी से बढ़ रहे हैं मामले, टाप थ्री में महाराष्‍ट्र, दिल्‍ली और तेलंगाना

Whats App

नई दिल्‍ली। देश में ओमिक्रोन के मामलों की संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों के दौरान इस वैरिएंट के देशभर में 32 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद इनकी कुल संख्या बढ़कर 358 हो गई है। गुरुवार की सुबह देश में ओमिक्रोन के मामलों की संख्‍या 326 थी। ओमिक्रोन के मामलों में महाराष्ट्र एक बार फिर से सबसे आगे हो गया है यहां पर इसके 88 मामले हो गए हैं जबकि दिल्‍ली में 67 मामले अब तक सामने आए हैं। ओमिक्रोन के 358 मरीजों में से 114 मरीज रिकवर हो गए हैं।

केंद्र के ताजा आंकड़ों के मुताबिक उत्‍तराखंड, लद्दाख, चंडीगढ़ में ओमिक्रोन के 1-1 मामले सामने आए हैं। वहीं आंध्र प्रदेश और उत्‍तर प्रदेश 2-2, जम्‍मू कश्‍मीर और पश्चिम बंगाल में 3-3, हरियाणा और  ओडिशा में 4-4, मामले सामने आए हैं। इकसे अलावा राजस्‍थान में 22, केरल में 27, गुजरात में 30, कर्नाटक में 31, तमिलनाडु में 34, तेलंगाना, 38, दिल्‍ली में 67 और महाराष्‍ट्र में 88 मामले सामने आ चुके हैं। महाराष्‍ट्र में ओमिक्रोन से रिकवर होने वालों की संख्‍या भी सबसे अधिक है। यहां पर अब तक 42 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Whats App

आपको बता दें कि देश में बढ़ते ओमिक्रोन के मामलों को देखते हुए केंद्र पूरी तरह से सतर्क है। गुरुवार को इस बाबत पीएम नरेंद्र मोदी ने एक समीक्षा बैठक भी की थी। इसमें उन्‍हें बताया गया कि राज्‍यों को किस तरह के दिशा-निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि संसद के शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन सरकार की तरफ से जानकारी दी गई थी कि सभी राज्‍यों इससे निपटने के लिए दवाओं की पूरी आपूर्ति की गई है।

इसके अलावा केंद्र ने सभी राज्‍यों से अपील की है कि वो अपने यहां पर टीकाकरण का दायरा बढ़ाए। इसके लिए सरकार ने राज्‍यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना रोधी टीकों की करीब 147.48 करोड़ खुराक भी मुहैया करवाई है। सरकार का कहना है कि हर घर दस्‍तक कार्यक्रम को भी तेज किए जाने की जरूरत है।

ओमिक्रोन को लेकर अब तक जितनी भी जानकारी सामने आई हैं उनके मुताबिक इसके संक्रमण की रफ्तार अब तक सामने आए वैरिएंट से अधिक है। हालांकि ये भी जानकारी सामने आ चुकी है कि जिन लोगों को कोरोना रोधी टीके की दोनों खुराक मिल चुकी हैं उनको संक्रमण के बाद भी इसका खतरा कम है। भारत में अब तक इस वैरिएंट से किसी की जान नहीं गई है जो एक अच्‍छी बात है। राज्‍यों ने भी इस वैरिएंट के खतरे को देखते हुए कड़े कदम उठाने की शुरुआत कर दी है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374