Local & National News in Hindi

रक्षा बंधन से पहले तार-तार हुआ रिश्ता, 6 साल की बहन के साथ किया…

0 232

बांदाः पड़ोसी जनपद फतेहपुर के खागा कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम छह साल की एक बच्ची के साथ उसके 27 वर्षीय चचेरे भाई द्वारा कथित रूप से बलात्कार किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक के जनसंपर्क अधिकारी (पीआरओ) त्रिवेणी पांडेय ने शुक्रवार को बताया ‘‘एक अन्य बच्ची के साथ छह साल की बच्ची गुरुवार की शाम करीब सवा चार बजे घर से जंगल की तरफ शौच के लिए गयी थी। वहां पहले से मौजूद उसके चचेरे भाई सोनू सिंह ने उसे पकड़ लिया और बलात्कार करने के बाद बेहोशी की हालत में जंगल में ही छोड़ कर भाग गया। साथ गयी दूसरी बच्ची ने घटना की सूचना परिजनों को दी।

परिजनों ने एडवांस लाइफ स्पोर्ट एंबुलेंस के जरिये बच्ची को जिले की महिला अस्पताल में भर्ती कराने के बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बच्ची की हालत अभी गंभीर बनी हुई है।’पांढेय ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के बाद शुक्रवार को सोनू सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.