Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

भागी हुई लड़कियों को बिहार के डीजीपी का संदेश, यूं जो छोड़ कर तुम जाओगे, बड़ा पछताओगे

Whats App

मुजफ्फरपुर। सीएम नीतीश कुमार समाज सुधार अभियान के क्रम में राज्य के विभिन्न भागों में जा रहे हैं। वे आज समस्तीपुर में हैं। यहां समाज सुधार अभियान के पांचवें चरण का उन्होंने शुभारंभ किया। इस मौके पर सभा को संबोधित करते हुए डीजीपी एसके सिंघल ने समाज में बढ़ रहे अपराध के नए रूप के बारे में लोगों को जानकारी दी। उन्होंने युवाओं के क्राइम की दुनिया में आने पर चिंता प्रकट की। माता-पिता की इच्छा के खिलाफ घर से भागकर शादी करने की प्रवृति के बढ़ने पर भी अफसोस का इजहार किया। साथ में माता-पिता को भी उन्होंने इस स्थिति से बचने के बारे में सलाह दी। परिवार के डोर को मजबूत करने के उपायों के बारे में बताया। देह व्यापार के धंधे में उतार दिया जाता
डीजीपी एसके सिंघल ने कहा कि अपराध के नए रूप सामने आने लगे हैं। इससे पुलिस तो निपट रही ही है, लेकिन अभिभावकों को भी इसके प्रति सजग होना होगा। कहा, अभी बेटियों में घर से भागकर शादी करने की प्रवृति तेजी से बढ़ी है। वे माता-पिता को बिना बताए भागकर शादी कर ले रही हैं। बाद में इसके बहुत ही बुरे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। एक ओर जहां उनका अपने परिवार से दुराव हो जा रहा है वहीं दूसरी ओर बहुत ही खराब स्थिति से गुजरनी पड़ती है। कई लड़कियों को तो देह व्यापार के धंधे में उतार दिया जाता है। कई मामलों में लड़कियों का साथी अकेले छोड़कर भाग जाता है। जिसके उनकी भावी जिंदगी कष्टकारी हो जाती है। यह न केवल उनके लिए वरन पूरे परिवार के लिए बहुत ही पीड़ा देने वाला होता है।

माता-पिता थोड़े सजग हों

डीजीपी ने अपराध की दुनिया में कम उम्र के लड़कों के आने पर भी अफसोस प्रकट किया। कहा, यदि माता-पिता थोड़े सजग हों तो इस तरह की परेशानी कम हो सकती है। जब कभी कोई बच्चा या बच्ची स्कूल या कालेज से लौटकर आए तो उससे रोज बात करें। वह किससे मिल रही है? कौन उसकी दोस्त बनी? उसके दिमाग में क्या कुछ चल रहा है? कोई उसे परेशान तो नहीं कर रहा? इस तरह के सवाल करने से वह सबकुछ बता देगी और परिवार असहज हालत में जाने से बच जाएगा। इसी तरह की चीज लड़कों के लिए भी हाेनी चाहिए।

Whats App

सही से व‍िकास नहीं हो पा रहा 

मुख्य सचिव त्रिपुरारी शरण ने सुंदर लाल बहुगुणा के चिपको आंदोलन के संस्मरणों को सुनाते हुए कहा कि यदि आपके समाज में यदि कोई शराब से चिपके मिले तो आप भी उस आंदोलन की शुरुआत करें। उसके बाद यह प्रभावी होगा। हमारे समाज का विकास तबतक नहीं होगा जबतक समग्र विकास नहीं हो। जबतक महिला का विकास नहीं होगा तबतक परिवार और समाज का विकास कैसे होगा। उत्तर बिहार में आज भी दहेज प्रथा का बोलबाला है। यही कारण है कि आज समाज विकसित तो हो रहा है लेकिन आज हम वहां नहीं पहुंच पा रहे हैं जहां हमें पहुंचना चाहिए था। इसके पीछे बाल-विवाह और दहेज भी एक वजह है। यदि हम लड़की के पिता को दहेज वाले पैसे को उनके सुपोषण और पढ़ाई के लिए खर्च करने की छूट दे दें तो दिशा बदल जाएगी।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374