Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

बिहार में आज जारी होगी नई कोविड गाइडलाइन, जानें किन क्षेत्रों में लगेंगी पाबंदियां, क्‍या हो सकती है सख्‍ती

Whats App

पटना: बिहार में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना संक्रमितों की संख्या सैकड़ों में आने लगी है। कोरोना फिर जान लेने लगा है। सोमवार को नालंदा विम्स में संक्रमण से एक मरीज की मौत हो गई। ऐसे में संक्रमण के मामलों को लेकर सतर्कता और सख्ती दोनों बढ़ाने की तैयारी है। इसको लेकर मंगलवार को आपदा प्रबंधन समूह की बैठक होगी, जिसके बाद नई गाइडलाइन जारी होगी। इसके पूर्व सोमवार को मुख्यालय के वरीय अफसरों ने जिलों से फीडबैक लिया। इसमें जिलाधिकारियों व अन्य अफसरों से विभिन्न जिलों में कोरोना के बढ़ रहे मामले और वस्तुस्थिति की जानकारी ली गई। नाइट कर्प्यू आदि पर भी उनकी राय ली गई। अफसरों ने भी फीडबैक में कोरोना के तेजी से प्रसार होने की जानकारी दी है और सख्ती बढ़ाने पर सहमति दी है। जिला प्रशासन को कोरोना के बढ़ते मामलों पर बारीक नजर रखने को कहा गया है।

ये सख्ती है संभव

सूत्रों के अनुसार, नई गाइडलाइन में पार्क, उद्यान, सिनेमाहाल, रेस्तरां आदि को लेकर अहम निर्णय लिए जा सकते हैं। इसके अलावा सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल-कूद आदि आयोजनों में भी लोगों की संख्या सीमित की जा सकती है। बाजार और भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी और मास्क जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया जा सकता है।

Whats App

पांच से सात दिन का होगा नया आदेश

कोरोना को लेकर मंगलवार को जारी होने वाली नई गाइडलाइन अधिकतम पांच से सात दिनों की होगी। कोरोना संक्रमण के मामले जिस तेजी से बढ़ रहे हैं, उसको देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि अगले चार-पांच दिनों की स्थिति को देखकर फिर आगे और सख्त कदम उठाए जा सकें। मुख्यमंत्री के साथ होने वाली आपदा प्रबंधन समूह की बैठक के बाद ही तय हो पाएगा कि नए आदेश में किस हद तक सख्ती बरती जाएगी। फिलहाल जारी अनलाक – 11 का आदेश पांच जनवरी तक प्रभावी है।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374