Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

पप्पू यादव बोले- कोरोना से लड़ाई में गंभीरता दिखाए सरकार, पटना एनएमसीएच के कोविड वार्ड का किया निरीक्षण

Whats App

पटना। बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण (CoronaVirus Infection) की रफ्तार लगातार तेज हो रही है। संक्रमण बढ़ने के साथ राज्‍य के कोविड अस्‍पतालों (COVID Hospitals) में मरीजों का आना भी जारी है। इस बीच जन अधिकार पार्टी (JAP) के अध्‍यक्ष एवं मधेपुरा के पूर्व सासंद पप्‍पू यादव (Pappu Yadav) ने पटना के नालंदा मेडिकल कालेज एवं अस्‍पताल (NMCH, Patna) पहुंचकर कोरोना के मरीजों का (Corona Patients) हाल जाना। साथ ही अस्पताल प्रबंधन से कोरोना के इलाज की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कोरोना पीड़ितों को  हर संभव सहायता देने का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी पार्टी अपनी पूरी ताकत के साथ मरीजों के लिए आक्‍सीजन और दवा की व्यवस्था करेगी। पाप्पू यादव ने कहा कि सरकार को कोरोना से लड़ाई में अपनी गंभीर प्रतिबद्धता दिखानी चाहिए।

अधिकारियों और माफियाओं के लिए लूट का माध्यम बना कोरोना

पप्‍पू यादव ने कहा कि सरकारी अधिकारियों और अस्पताल माफियाओं के लिए कोरोना लूट का माध्यम बन गया है। वे लोगों की मजबूरी का फायदा उठा रहे हैं। उनसे सतर्क रहने की जरूरत है। आज जरूरत सेवादारी की है। पप्‍पू यादव ने कहा कि हमें कोरोना से डरना नहीं, उससे लड़ना सीखना होगा। सरकार और अस्पताल माफिया,  यहां लोगों को डरा रहे हैं।

Whats App

बंद किए जा रहे कामकाज, लाकडाउन छीन रहा रोजगार

पप्‍पू सादव ने कहा कि बिहार और देश की जनता को अगर कोरोना से ज्यादा दिक्कत न हो तो अस्पताल जाने से बचना चाहिए। कहा कि कोरोना से पहले भी कई बीमारियां रहीं हैं। फ्लू (Flu), टीबी (TB), कैंसर (Cancer) जैसी भी बीमारियां पहले से रही हैं। लेकिन कोरोना का डर दिखाकर तमाम काम-काज बंद किए जा रहे हैं। लाकडाउन (Lockdown) के नाम पर गरीब लोगों की रोटियां छीनी जा रही हैं। अगर इस तरह के हालात बने रहे तो कोरोना से ज्यादा तो लोग बेरोजगारी, भूखमरी से अपनी जान दे देंगे।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374