Breaking
‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर कब्जा,मुक्त नहीं करा पा रहे अधिकारी लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान, चुनें अपने सपनों की सरकार भोपाल सीट पर भाजपा के आलोक शर्मा को कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव दे रहे कड़ी चुनौती गांजा सप्लाई करने वाला कोर्ट से हो गया था फरार, तथ्य सुन कोर्ट ने कहा- यह समाज का दुश्मन, दिलाई सजा आज बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार, तीन दिन रहेगा असर अब आप आवश्यकता होने पर वाट्सएप से भी बुला सकेंगे 108 एंबुलेंस एकमात्र पीएम एक्सीलेंस कालेज में आर्ट-कामर्स के साथ साइंस की पढ़ाई भी होगी

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को दी बजट पेश करने की मंजूरी

Whats App

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के बजट को मंजूरी दे दी है। यह जानकारी मंत्रालय ने दिल्ली सरकार को भी दे दी है। इसके साथ ही दिल्ली सरकार का जो बजट आज पेश नहीं हो सका वह 22 या 23 मार्च तक पेश होने की संभावना है।दरअसल, कानूनन दिल्ली सरकार विधानसभा में राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद ही वार्षिक बजट पेश करती है। उपराज्यपाल के माध्यम से इस प्रस्ताव को केंद्र सरकार और राष्ट्रपति को भेजा जाता है। इस साल दिल्ली सरकार को विधानसभा में 21 मार्च का बजट पेश करना था। इसकी फाइल महीने की शुरुआत में उपराज्यपाल को भेजी थी।उपराज्यपाल कार्यालय का कहना है कि उपराज्यपाल ने वित्तीय विवरण को मंजूरी दी और कुछ टिप्पणियों के साथ फाइल 9 मार्च को मुख्यमंत्री को भेजी।

इसके बाद दिल्ली सरकार ने गृह मंत्रालय को एक पत्र भेजकर राष्ट्रपति की मंजूरी मांगी। यह कानूनन अनिवार्य है। गृह मंत्रालय ने भी 17 मार्च दिल्ली सरकार को अपनी टिप्पणी से अवगत करवाया। राजनिवास का कहना है कि मुख्यमंत्री की तरफ से फाइल भेजे जाने का उसको इंतजार है। उपराज्यपाल कार्यालय का कहना है कि दिल्ली सरकर से रात 9.25 पर फाइल मिली और एलजी ने मंजूरी देते हुए कानूनन आगे की कार्रवाई के लिए 10.05 पर मुख्यमंत्री को भेज दिया।इसके बाद सरकार की ओर से राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए गृहमंत्रालय को फाइल भेजी गई। जिस पर आज (21 मार्च) मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही अब यह फाइल राष्ट्रपति के पास उनकी मंजूरी के लिए जाएगी और दिल्ली सरकार के पास वापस आने के बाद बजट सदन में पेश किया जाएगा।

 

‘काली कमाई के गोदाम बना रही कांग्रेस, नोटों के पहाड़ निकल रहे’, आंध्र प्रदेश में विपक्ष पर बरसे PM     |     कपड़े उतारकर पीटा, आग से जलाया… ऑनलाइन गेम में हारे पैसे वसूलने के लिए थर्ड डिग्री टॉर्चर     |     निगम की अनदेखी का खेल, डामर की सड़क पर सीमेंट का लेप     |     सीएम के ड्रीम प्रोजेक्ट पर कब्जा,मुक्त नहीं करा पा रहे अधिकारी     |     लोकतंत्र की मजबूती के लिए करें मतदान, चुनें अपने सपनों की सरकार     |     भोपाल सीट पर भाजपा के आलोक शर्मा को कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव दे रहे कड़ी चुनौती     |     गांजा सप्लाई करने वाला कोर्ट से हो गया था फरार, तथ्य सुन कोर्ट ने कहा- यह समाज का दुश्मन, दिलाई सजा     |     आज बादल छाने और कहीं-कहीं बूंदाबांदी के आसार, तीन दिन रहेगा असर     |     अब आप आवश्यकता होने पर वाट्सएप से भी बुला सकेंगे 108 एंबुलेंस     |     एकमात्र पीएम एक्सीलेंस कालेज में आर्ट-कामर्स के साथ साइंस की पढ़ाई भी होगी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374