Breaking
‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडल... 6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद कश लगाती रही, प्राइवेट पार्ट को दागती रही… चिल्लाता रहा पति; बीवी के वहशीपन की कहानी Air Conditioner खरीदनें से पहले याद रखें जरूरी बात, बाद में पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा हिन्दू धर्म में क्या है ईशान कोण का महत्व, इसी दिशा में क्यों होती है पूजा? सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान भेजी 50 खास लोगों की टीम, शहबाज सरकार के साथ मिलकर क्या बन रहा मिशन? लौट आएगा चेहरे का खोया निखार, ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल

परमाणु हथियारों को बेलारूस में तैनात करेगा रूस

Whats App

मॉस्को । रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बेलारूस में सामरिक परमाणु हथियार तैनात करने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि 1990 के दशक के बाद पहली बार ऐसा होगा, जब रूसी परमाणु हथियार देश से बाहर तैनात किए जाएंगे। पुतिन ने यूक्रेन युद्ध को लेकर पश्चिम के साथ बढ़ते तनाव के समय परमाणु हथियारों को बेलारूस में तैनात करने का फैसला किया है। पुतिन के इस फैसले पर अमेरिका ने सतर्क प्रतिक्रिया दी है। बाइडेन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि रूस और बेलारूस पिछले एक साल में इस सौदे को लेकर बातचीत कर रहे थे। हालांकि, अमेरिकी अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि रूस का अपने परमाणु हथियारों के इस्तेमाल करने की योजना का अभी कोई संकेत नहीं है।
सामरिक परमाणु हथियार उन हथियारों के लिए इस्तेमाल किए जाते हैं, जिनका इस्तेमाल युद्ध के मैदान में किसी विशिष्ट लाभ के लिए किया जाता है। इनमें किसी शहर को साफ करने या बड़े पैमाने पर जनहानि पहुंचाने वाली क्षमता नहीं होती है। सामरिक परमाणु हथियारों में स्ट्रैटजिक बॉम्बर से दागी जाने वाली परमाणु क्षमता से लैस क्रूज मिसाइलें शामिल होती हैं। विशेषज्ञों के अनुसार पुतिन का यह फैसला काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि रूस को अब तक गर्व था कि अमेरिका के विपरीत उसने अपनी सीमाओं के बाहर परमाणु हथियार तैनात नहीं किए हैं।
पुतिन ने सरकारी टीवी पर बताया कि बेलारूस के राष्ट्रपति एलेक्जेंडर लुकाशेंको लंबे समय से अपने देश में सामरिक परमाणु हथियार तैनात करने की मांग कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी असमान्य नहीं है। सबसे पहले अमेरिका ऐसा दशकों से कर रहा है। उसने लंबे समय से अपने सहयोगी देशों के क्षेत्र में अपने सामरिक परमाणु हथियारों को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि हम सहमत हैं कि हम वही करेंगे जो कानून के अनुसार होगा। मैं अपने दायित्वों का उल्लंघन किए बिना जोर देता हूं कि परमाणु हथियारों के अप्रसार पर हमारे अंतरराष्ट्रीय दायित्व को कोई खतरा नहीं होगा।
बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको की नहीं आई कोई तत्काल प्रतिक्रिया
अभी बेलारूस के राष्ट्रपति लुकाशेंको की ओर से कोई तत्काल प्रतिक्रिया नहीं आई है। पुतिन ने यह नहीं बताया कि रूसी सामरिक परमाणु हथियारों को बेलारूस में कब तैनात किया जाएगा। बेलारूस की सीमा तीन नाटो देशों पोलैंड, लिथुआनिया और लातविया के साथ मिलती हैं। रूस और बेलारूस के बीच घनिष्ठ सैन्य संबंध हैं। पिछले साल बेलारूस ने रूस को यूक्रेन में सेना भेजने के लिए अपने क्षेत्र का इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। इस साल जनवरी में युद्ध के बावजूद दोनों देशों की सेनाओं ने साथा युद्धाभ्यास भी किया था।

‘चाचा विधायक थे इनके…’, झारखंड में जिस मंत्री के करीबी के यहां मिला नोटों का अंबार, जानें उनकी कुंडली     |     6 जून को तय होगा CM उम्मीदवार, 10 को शपथ…पीएम मोदी का दावा- ओडिशा में बन रही बीजेपी सरकार     |     खिलाड़ी हिट, टीम फ्लॉप… IPL 2024 में चल रहा ये अलग ही हिसाब-किताब     |     दो या तीन नहीं इस हफ्ते 5 दिन बंद रहेंगे बैंक, ये देख लीजिये पूरी लिस्ट     |     नामांकन से पहले कन्हैया कुमार का हवन, सभी धर्मों के गुरुओं से लिया आशीर्वाद     |     कश लगाती रही, प्राइवेट पार्ट को दागती रही… चिल्लाता रहा पति; बीवी के वहशीपन की कहानी     |     Air Conditioner खरीदनें से पहले याद रखें जरूरी बात, बाद में पछतावे के अलावा कुछ नहीं बचेगा     |     हिन्दू धर्म में क्या है ईशान कोण का महत्व, इसी दिशा में क्यों होती है पूजा?     |     सऊदी क्राउन प्रिंस ने पाकिस्तान भेजी 50 खास लोगों की टीम, शहबाज सरकार के साथ मिलकर क्या बन रहा मिशन?     |     लौट आएगा चेहरे का खोया निखार, ऐसे करें मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374