Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

ब्रह्माकुमारी संस्‍थान का तीनदिवसीय योग साधना कार्यक्रम आज से शुरू

Whats App
भोपाल। कोरोना-मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थनाओं का दौर जारी है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय संस्था प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ने भी विश्व शांति के लिए योग साधना कार्यक्रम आयोजित किया है, जिसका आज शुभारंभ हुआ। 18 जनवरी तक चलने वाले इस कार्यक्रम में देश-विदेश में ब्रह्माकुमारी के सभी सेवा केंद्रों पर विशाल स्तर पर साइलेंस मेडिटेशन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। देश-विदेश से कुल 10 लाख लोगों के इस साइलेंस मेडिटेशन में शामिल होने का अनुमान है।
इस योग साधना कार्यक्रम का उद्देश्य विश्व स्तर पर शांति के वाइब्रेशन फैलाना है। पूरे विश्व को इसकी बहुत जरूरत है। इस बात को ध्यान में रखते हुए ब्रम्हाकुमारी इतने बड़े पैमाने पर योग का कार्यक्रम रखा है। इन तीन दिनों में ब्रह्ममुहूर्त से शुरू करके रात्रि तक की पूरी दिनचर्या तय की गई है। हर कोई अपने घर में बैठकर इस आनलाइन साइलेंस मेडिटेशन का अनुभव कर सकते हैं। योग के लिए अलग अलग टापिक चुने गए हैं इन टापिक के आधार पर मेडिटेशन कामेंट्री और परमात्मा की अनुभूति कराई जाएगी
Whats App
यहां पर यह बता दें कि जनवरी महीना संस्थान के लिए बहुत ही अहम है, क्योंकि 18 जनवरी को संस्था के साकार संस्थापक और विश्व शांति के प्रणेता पिताजी ब्रह्मा बाबा ने अपना पार्थिव शरीर त्याग किया था। उनकी स्मृति दिवस पर हर साल देश-विदेश के हर सेवा केंद्रों पर योग साधना की जाती है। अगर आप भी इस योग साधना में हिस्सा लेना चाहते हैं तो अपने नजदीकी सेवा केंद्रों से अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश स्थित ब्रह्माकुमारीज के विभिन्न सेवा केंद्रों पर विश्व शांति के लिए एवं कोरोनावायरस से मुक्ति के लिए योग साधना के कार्यक्रम तीन दिन तक रखे जा रहे हैं। संस्थान के रोहित नगर भोपाल सेवाकेंद्र प्रभारी बी के डा रीना दीदी ने बताया कि प्रदेश के सभी सेवा केंद्रों में 16 जनवरी सुबह छह बजे से योग साधना का दौर प्रारंभ हुआ। 18 जनवरी को संस्थान के संस्थापक प्रजापिता ब्रह्मा बाबा की पुण्यतिथि पर संपन्न होगा। तीन दिवस तक चलने वाले योग साधना कार्यक्रमों में हजारों ब्रम्हाकुमारी भाई बहनें योग साधना में बैठकर विश्व शांति के प्रकम्पन फैलाएंगे एवं कोरोनावायरस से मुक्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करेंगे।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374