Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

दिल्ली-मुंबई में पीक पर है कोरोना बंगाल ने कोविड प्रोटोकॉल को किया सख्त

Whats App

नई दिल्ली । भारत में बीते कुछ दिनों से कोरोने के दैनिक मामले दो लाख को पार कर रहे हैं। एक सप्ताह से यह लगातार एक लाख से अधिक है। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को इसका प्रमुख कारण माना जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की ताजा संख्या सोमवार को लगभग 1.8 लाख से बढ़कर शनिवार को लगभग 2.7 लाख हो गई। महामारी की तीसरी लहर में अधिकांश रोगियों में हल्के लक्षण दिख रहे हैं। दूसरी लहर की तुलना में अस्पतालों में भीड़ कम है।  इस बीच विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि जिस डेल्टा वैरिएंट के कारण विनाशकारी दूसरी लहर देश में आई थी, वह अभी भी मौजूद है। दिल्ली और मुंबई भारत के दो ऐसे शहर हैं, जहां कोरोना के सबसे अधिक मरीज सामने आ रहे हैं। दोनों शहरों ने अपने कोविड ग्राफ को पूरी तरह से बदल दिया है। हालांकि अब मामलों में गिरावट भी देखने को मिल रही है। इससे कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोना का पीक शायद आ चुका है। आपको बता दें कि कल दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री ने भी इसकी पुष्टि की थी। शनिवार के 42,462 नए मामलों और 23 मौतों के साथ महाराष्ट्र भारत का सबसे अधिक प्रभावित राज्य बना हुआ है। वहीं, कर्नाटक ने एक ही दिन में 32,793 नए मामलों और सात मरीजों की मौतों के साथ दिल्ली को पीछे छोड़ दिया। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ने कोविड की मौतों की सबसे अधिक संख्या की सूचना दी है। शनिवार को कम से कम 30 लोगों की मौत की सूचना मिली।  इन राज्यों में वीकेंड कर्फ्यू और वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अन्य प्रतिबंध जारी है। आपको बता दें कि देश में अब तक ओमिक्रॉन के कुल 6,041 मामलों की पुष्टि हुई है। शुक्रवार से 5.01 प्रतिशत की वृद्धि हुई।  पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु ने मामलों में वृद्धि के कारण अपने मौजूदा कोविड -19 प्रतिबंधों को 31 जनवरी तक बढ़ा दिया है। बंगाल शनिवार को 19,000 से अधिक दैनिक मामलों के साथ नवीनतम कोविड हॉटबेड के रूप में उभरा है।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374