Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

बर्फीली ठंड में भी चीन की नापाक हरकत जारी, पैंगोंग झील के किनारे बना रहा पुल-सैटेलाइट इमेज से खुलासा

Whats App

भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के बीच अब एक और विवाद बढ़ता नज़र आ रहा है। दरअसल, चीन भारत से सटी सीमा पर पुलों का निर्माण कर रहा है। सैटेलाइट से ली की गईं कुछ तस्वीरों में दिखाया गया है कि चीन ने इतनी कड़ाके की सर्दी में भी पैंगोंग त्सो झील पर तेजी से पुल निर्माण किया है। कंस्ट्रक्शन चीनी कब्जे वाले उस इलाके से बेहद करीब किया जा रहा है, जिस पर बरसों से भारत का दावा रहा है।

 सैटेलाइट फोटोज़ यूरोप की स्पेस फर्म मैक्सार टेक्नोलॉजीस ने जारी की हैं। फोटो से पता चलता है कि  पिछले साल सितंबर में झील के उत्तरी किनारे से पुल निर्माण शुरू हुआ। लेकिन कंस्ट्रक्शन दक्षिणी तट तक पूरा होने से कुछ मीटर दूर है। इसी तरह गलवान के पास भी सड़कों और पुलों के निर्माण की जानकारी मिली है। सैटेलाइट फोटोज़ से पता चलता है कि कंस्ट्रक्ट किया जा रहा पुल करीब 315 मीटर लंबा है। यह उत्तर में हाल ही में बनाई गई एक सड़क से जुड़ता है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची का कहना है कि पुल उन इलाकों में बनाया जा रहा है, जो करीब 60 सालों से चीन के अवैध कब्जे में हैं। भारत ने इस अवैध कब्जे को कभी स्वीकार नहीं किया है  पैंगोंग झील के पास इस समय इतनी ज्यादा ठंड है कि जिस जगह चीन कंस्ट्रक्शन कर रहा है, वहां आधे हिस्से में झील में बर्फ जमी हुई है।

Whats App

इस पुल के बनने से चीन की पीपुल्स लिब्रेशन आर्मी (PLA) को यह फायदा होगा कि पैंगोंग झील में विवादित क्षेत्रों तक पहुंच बनाने में काफी आसानी हो जाएगी और इससे झील के दोनों छोरों की दूरी 200 किमी से घटकर 40-50 किमी तक रह जाएगी। वहीं यह भी बता दें कि पैंगों त्सो झील का एक तिहाई हिस्सा भारत के लद्दाख और शेष तिब्बत में पड़ता है।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374