Breaking
‘लिव-इन’ पार्टनर से दुष्कर्म के आरोप से शादीशुदा व्यक्ति को कोर्ट ने किया बरी, कॉन्ट्रैक्ट पेपर बना ... अश्लील तस्वीरें क्लिक कीं, 5 साल तक किया रेप और 6 करोड़ हड़पे… पूर्व विधायक की बेटी से हैवानियत क्या बैतूल में दोबारा होगी वोटिंग? हादसे में EVM मशीनों के जलने के बाद प्रशासन ने चुनाव आयोग से मांग... हरियाणा में क्या खतरे में बीजेपी सरकार? विपक्ष बोला-सत्ता में रहने का नहीं अधिकार नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिर... दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’

उप्र के चुनावी प्रचार के बाद दिल्‍ली में राहुल गांधी से छत्‍तीसगढ़ के सीएम ने की भेंट, बेटे की शादी का दिया आमंत्रण

Whats App

रायपुर। उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन शेष हैं। इस बीच छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती दिलाने के साथ ही जीत का परचम लहराने की महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी का भी निर्वहन करते नजर आ रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के बाद बुधवार को दिल्‍ली पहुंचे और वहां पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट की। जानकारी के मुताबिक भूपेश बघेल ने उन्‍हें उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस संगठन की स्थिति से अवगत कराया।

साथ ही चुनावी रणनीति और मतदाताओं के रुझान, पार्टी कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर गंभीरता आदि जैसे विषयों पर जानकारी देते हुए आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की। बताया जा रहा है कि करीब 50 मिनट की मुलाकात में राहुल गांधी और सीएम भूपेश के बीच उत्‍तर प्रदेश के चुनावी रणनीति पर विस्‍तार से चर्चा हुई। इस चर्चा के बाद राहुल गांधी ने उनका मार्गदर्शन करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

भूपेश ने बेटे की शादी का दिया आमंत्रण

Whats App

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल अपने बेटे चैतन्य बघेल के विवाह में शामिल होने के लिए राहुल गांधी को आमंत्रित किया। चर्चा है कि राहुल गांधी ने दोनों के खुशहाल जीवन की कामना करते हुए आशीष देने विवाह में शामिल होने का आश्‍वासन दिया है। सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्‍तार से चर्चा की। भूपेश बघेल ने छत्‍तीसगढ़ की कुछ फ्लैगशिप योजनाओं को उत्‍तर प्रदेश के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने पर भी विस्‍तार से चर्चा की।

‘लिव-इन’ पार्टनर से दुष्कर्म के आरोप से शादीशुदा व्यक्ति को कोर्ट ने किया बरी, कॉन्ट्रैक्ट पेपर बना संजीवनी बूटी     |     अश्लील तस्वीरें क्लिक कीं, 5 साल तक किया रेप और 6 करोड़ हड़पे… पूर्व विधायक की बेटी से हैवानियत     |     क्या बैतूल में दोबारा होगी वोटिंग? हादसे में EVM मशीनों के जलने के बाद प्रशासन ने चुनाव आयोग से मांगे सुझाव     |     हरियाणा में क्या खतरे में बीजेपी सरकार? विपक्ष बोला-सत्ता में रहने का नहीं अधिकार     |     नोट गिनते-गिनते जली मशीनें, थक गए अधिकारी…झारखंड में ED की मैराथन रेड के बाद मंत्री सचिव और नौकर गिरफ्तार     |     दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में नई प्रतिभाओं का संगम, केशव काव्य कलरव का गूंजा स्वर     |     सरकार बदलेगी, तब पता चलेगा निष्पक्ष चुनाव कैसे होते हैं… बदायूं में अधिकारियों पर भड़के शिवपाल     |     मोदी और BJP की नीयत से भेदभाव झेल रहा देश… वोटिंग के बीच सोनिया गांधी का हमला     |     जम्मू-कश्मीर में मारा गया लश्कर का टॉप कमांडर बासित अहमद डार, 10 लाख का था इनामी     |     ‘मराठी न करें अप्लाई’, एचआर की जॉब पोस्ट देख भड़क गए लोग, कहने लगे ‘ये तो भेदभाव है’     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374