Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

गोपालगंज।फाइलेरिया से बचाव के लिए सार्थक सिद्ध होगा सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम: डीएम।

Whats App

रंजीत शाही।
गोपालगंज। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए सर्वजन दवा सेवन कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को समाहरणालय परिसर में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के द्वारा किया गया। जिलाधिकारी ने दवा खिलाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। इस मौके पर डीएम ने कहा कि फाइलेरिया एक लाइलाज बीमारी है। इससे बचाव के लिए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को एमडीए दवा का सेवन करना जरूरी है। फाइलेरिया से बचाव हीं इसका उपचार है।जागरूकता और सावधानी से हीं इस बीमारी से बचाव किया जा सकता है। इसके लिए एमडीए के दौरान दवा का सेवन जरूरी है। फाइलेरिया से बचाव के लिए एमडीए सार्थक सिद्ध होगा। घर के सभी सदस्यों को उनके उम्र के अनुसार गोलियां दी जाएंगी और सभी लोगों को अपने सामने ही दवा खिलाना होगा। गर्भवती महिलाओं, दो साल से कम उम्र के बच्चों और किसी गंभीर रोग होने पर फाइलेरिया की दवा नहीं खिलानी है।

भोरे प्रखंड के छठीयाव पंचायत की जनता से BDC प्रत्याशी नीरज कुमार ने की अपील-

Whats App

दो से पांच वर्ष तक के बच्चों को डीईसी एक और अल्बेंडाजोल की एक गोली देनी है। पांच से 15 वर्ष तक के बच्चों को डीईसी की दो और अल्बेंडाजोल की एक गोली देनी है। वहीं, 15 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को डीईसी की तीन व अल्बेंडाजोल की एक गोली देनी है। अल्बेंडाजोल की गोली हमेशा चबा कर खाएं और खाली पेट कभी भी नहीं खाएं। इस मौके पर सिविल सर्जन डॉ. योगेंद्र महतो, एसीएमओ, डीएमओ डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह सिंह, डीपीएम धीरज कुमार, केयर डीटीएल मुकेश कुमार सिंह, डीपीओ भीएल आनंद कश्यप, पीसीआई आरएमसी बच्चू आलम समेत अन्य मौजूद थे।

भोरे पंचायत की जनता से मुखिया प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने की अपील-

30 लाख 286 लाभार्थियों को खिलायी जायेगी दवा:
डीएम ने बताया कि जिले में 30 लाख 286 लाभार्थियों को एमडीए का दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 2586 ड्रग डिस्टीब्यूटर 1293 टीम को लगाया गया हैं। निगरानी के लिए 130 सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है। फाइलेरिया क्यूलेक्स मच्छर के काटने से होने वाला एक गंभीर संक्रामक बीमारी है जिसे आमतौर पर हाथी पांव भी कहा जाता है। कोई भी व्यक्ति किसी भी उम्र में फाइलेरिया से संक्रमित हो सकता है। फाइलेरिया के प्रमुख लक्षण हाथ और पैर या हाइड्रोसिल (अण्डकोष) में सूजन का होना होता है। प्रारंभिक अवस्था में इसकी पुष्टि होने के बाद जरूरी दवा सेवन से इसे रोका जा सकता है। इसके लिए लोगों में जागरूकता की आवश्यकता है।

भोरे प्रखंड के छठीयाव पंचायत के मुखिया प्रत्याशी कुसुम त्रिपाठी के देवर प्रज्ञा भास्कर त्रिपाठी ने की अपील-

 

जेल और महिला अल्पावास गृह में भी खिलायी जायेगी दवा:
जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि इस अभियान के दौरान इस बार विभाग के द्वारा विशेष पहल की गयी है। इस बार जेल में बंद कैदियों और महिला अल्पावास गृह में भी दवा खिलायी जायेगी। इसको लेकर माइक्रोप्लान तैयार किया गया है। इसके साथ बाल सुधार गृह में भी दवा खिलायी जायेगी। डीएमओ ने बताया कि गर्भवती महिलाओं और दो वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यह दवा नहीं दी जायेगी। कार्यक्रम में छूटे हुए घरों में आशा कर्मियों द्वारा पुनः भ्रमण कर दवा खिलाई जाएगी।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374