Breaking
गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हम... गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला? पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान? रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या

Weather Update: दिल्ली सहित इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक होगी बारिश, जानें मौसम का ताजा हाल

Whats App

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में कोहरे और ठंड ने लोगों को परेशान कर दिया है। बढ़ती ठंड के साथ बारिश की संभावना उत्तर भारत पर गहरा असर डाल सकता है। इस बीच मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ की चेतावनी जारी की है। यह विक्षोभ पूरे उत्तर भारत को प्रभावित करेगा। इसके कारण ही 21, 22 और 23 जनवरी को दिल्ली में तेज बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 22 जनवरी के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है

हालांकि राहत की बात ये कि राजधानी दिल्ली में आज से दिन का तापमान थोड़ा बढ़ेगा। जनवरी में अमूमन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होता है , इस वर्ष भी विभोक्ष के आज से हल्की बारिश का अनुमान है। बीते दिन भी थोड़ी बारिश पंजाब के पठानकोट , हरियाणा , दिल्ली आदि में हुई है। लेकिन हल्की बुंदाबादी के कारण आज सुबह गहरा कोहरा दिल्ली के बाहरी इलाकों में देखने को मिला।

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो दिनों में उत्तर भारत के कई इलाकों में घना कोहरा छाया रह सकता है। उनके अनुसार दो दिनों तक राजस्थान, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, उत्तर प्रदेश में सुबह और शाम घना कोहरा छाया रह सकता है। जबकि आज इन्हीं क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है।

Whats App

इन राज्यों में आज बारिश व बर्फबारी के आसार

स्काईमेटवेदर के अनुसार, आज अंडमान और निकोबार में कुछ जगहों पर भी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, उत्तरी पंजाब, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भी हल्की बारिश का अनुमान जताया गया है। वहीं, दिल्ली, राजस्थान, जम्मू में भी बारिश के आसार हैं। उधर, आज पश्चिमी हिमालय में हल्की बर्फबारी भी संभव है। कल और परसों इन पर्वतीय इलाकों में भारी बर्फबारी होगी।

राजस्थान के इन जिलों में हल्की बारिश के साथ बिजली गिरने की संभावना

मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण राजस्थान के कुछ हिस्सों में अगले दो दिनों में बारिश की संभावना जताई है। विक्षोभ के कारण शुक्रवार को दक्षिण पश्चिम राजस्थान में नम हवाओं का एक सिस्टम बन सकता है। इसके कारण जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा व भरतपुर में 21 जनवरी की रात से हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है व बिजली गिर सकती है।

गुजरात कांग्रेस के पूर्व विधायक के बिगड़े बोल, महात्मा गांधी पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, BJP ने बोला हमला     |     गांव में हुई महापंचायत, 8 लोगों का बाहर निकाला… आखिर क्यों लिया इतना बड़ा फैसला?     |     पीएम मोदी 14 मई को वाराणसी से दाखिल करेंगे नामांकन, 13 मई को काशी में होगा रोड शो     |     दादी इंदिरा और मां सोनिया की विरासत… रायबरेली सीट राहुल गांधी के लिए कितनी आसान?     |     रायबरेली से स्नेह और भरोसे का रिश्ता…. राहुल गांधी के नामांकन पर भावुक हुईं प्रियंका गांधी     |     गुजरात: रिटायर्ड ASI और पत्नी की हत्या, 35 लाख कैश-सोना लूटा… बहू-पोते ने ही दी थी सुपारी     |     करोड़पति हैं अमेठी से कांग्रेस के उम्मीदवार केएल शर्मा, पत्नी के पास भी 6.5 करोड़ की दौलत     |     तुम्हारा बेटा रेप केस में फंसा है, पब्लिक मार डालेगी, जान बचानी है तो पैसे भेजो     |     मां ने बड़े भरोसे से परिवार की कर्मभूमि सौंपी है… रायबरेली से नामांकन के बाद राहुल का X पर पोस्ट     |     तिहाड़ में फिर खूनी खेल… जेल नंबर-3 में आपसी विवाद के बाद एक कैदी की हत्या     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374