Breaking
नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे, नातिन समेत 4 की मौत... भंडारे में जा रही बच्चियों पर मकान की दीवार गिरी, दो की मौत, एक गभीर रुप से घायल खरगोन में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, सीमेंट के पोल से बंधे मिले हाथ पैर, पुलिस जा... छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कुचलने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल... BJP और सपा की हार-जीत पर लगाई 230000 रुपये की शर्त, अब नप गए दोनों CAA को लेकर त्रिपुरा सरकार का बड़ा कदम, नागरिकता देने के लिए बनाई कमेटी दिल्ली में लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत.. महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर

सरकार को सदन में घेरने का कोई मौका ना छोड़े-कटारिया

Whats App

जयपुर । आज से शुरू हो रहे बजट सत्र से पूर्व विपक्ष में बैठी भारतीय जनता पार्टी के सभी विधायकों के साथ दल की बैठक नेता प्रतिपक्ष गुलाबंचद कटारिया के नेतृत्व में आयोजित हुई जिसमें तीन साल में घटी तमाम घटनाओं को लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई सभी विधायकों को शिक्षित किया गया कि गहलोत सरकार के तीन साल के कार्यकाल में रीट परीक्षा महिला, अपराध बेरोजगारी मुद्दे और कानून व्यवस्था को लेकर करीब एक घंटा चर्चा हुई जिसमें कहा गया कि सभी विधायक सदन में सरकार को घेरने के किसी भी मुद्दे को ना छोडे।
उन्होने कहा कि कांग्रेस सरकार के 3 साल के दौरान प्रदेश में कई ऐसी बड़ी बड़ी अलोकहितकारी घटनायें घटी जिनके कारण आम आवाम् में सरकार की कार्यनीति पर कहीं ना कहीं प्रश्न चिन्ह खडे हुए है बैठक में राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, उप नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, विधायक रामलाल शर्मा सहित कई विधायक बैठक में शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार भाजपा विधायक दल की बैठक के दौरान राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सांसद के घर पर हुए हमले का मुद्दा उठाया। वसुंधरा राजे ने कहा कि जब सांसद दुष्यंत सिंह के घर पर हमला हुआ था तब क्यों नहीं बोले? इस पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने जवाब देते हुए कहा कि उस दौरान हमने इस मामले की भर्त्सना की थी ज्ञात रहे कि पिछले दिनों ही बूंदी में प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां की गाड़ी पर कुछ लोगों ने काले दिखाये थे और पथराव भी किया था जिस पर समूची पार्टी ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन भी किया था।

नरसिंहपुर में भीषण सड़क हादसा, दो बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत, मां-बेटे, नातिन समेत 4 की मौत…     |     भंडारे में जा रही बच्चियों पर मकान की दीवार गिरी, दो की मौत, एक गभीर रुप से घायल     |     खरगोन में कुएं में संदिग्ध अवस्था में मिला महिला का शव, सीमेंट के पोल से बंधे मिले हाथ पैर, पुलिस जांच में जुटी..     |     छतरपुर में तेज रफ्तार ट्रैक्टर के कुचलने से पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल…     |     BJP और सपा की हार-जीत पर लगाई 230000 रुपये की शर्त, अब नप गए दोनों     |     CAA को लेकर त्रिपुरा सरकार का बड़ा कदम, नागरिकता देने के लिए बनाई कमेटी     |     दिल्ली में लू के थपेड़े झेलने के लिए हो जाएं तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी ने बढ़ाई टेंशन     |     उमरिया में भीषण सड़क हादसा! हेड कांस्टेबल की हुई दर्दनाक मौत..     |     महिला कैदी ने जेल अधिकारियों पर लगाया रेप का आरोप, चिट्ठी में लिखी आपबीती     |     महाराष्ट्र में MVA जीतेगी कितनी सीटें? उद्धव ठाकरे ने पहली बार बताया नंबर     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374