Local & National News in Hindi

जब सलमान के सामने कैटरीना ने सुनील को जड़ा था थप्पड़, देख हंसने लगे थे ‘भाईजान’

0 59

मुंबई: काॅमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर जल्द फिल्म भारत में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में के जरिए वह पहली बार सलमान खान और कैटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करते दिखेंगे। हाल ही में एक इंटरव्यू के  दौरान सुनील ने फिल्म से जुड़े कई खुलासे किए। सुनील ने बताया कि उन्हें सलमान और कैटरीना के साथ काम करना काफी इंजॉय किया और फिल्म से जुड़े एक सीन की यादें भी शेयर की।

इस दौरान सुनील ने उस सीन के बारे में भी बताया जब कैटरीाना उन्हें चांटा मारा था। सुनील ने बताया की फिल्म के एक सीन में उनके कैरक्टर विलायती को कैटरीना थप्पड़ मारती हैं। बाॅलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने कहा-‘मेरे करैक्टर का नाम विलायती है।

मैं उंगली मारकर चेक करता हूं मैडम सर हैं क्या… इस सीन को शूट करते हुए मेरी हंसी नहीं रुक रही थी। इस दौरान पहली बार जब कैटरीना ने मुझे पहली बार तमाचा मारा तो जोर से आवाज आई। चांटे की आवाज सुन सलमान हंसने लेग और बोले- जोर से लगा। ये सीन बहुत मुश्किल से शूट हुआ।’

फिल्म की बात करें तो इस फिल्म में सलमान, कैटरीना और सुनील के अलावा तब्बू, दिशा पाटनी, जैकी श्रॉफ,नोरा फतेही मुख्य भूमििका में हैं। फिल्म को अली अब्बास जफर ने डायरेक्ट किया है। यह फिल्म ईद के मौके पर 5 जून को रिलीज होने जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

Please Pay your remaining balance to remove this banner !
इस बैनर को हटाने के लिए कृपया अपनी शेष राशि का भुगतान करें !