Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

फिल्म पुष्पा का डायलाॅग बोल कुमार विश्वास ने बताईं अरविंद केजरीवाल की दो ‘खासियतें’

Whats App

पंजाब चुनाव से पहले कवि कुमार विश्वास के आरोपों में घिरे दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को लेकर पंजाब में चारों तरफ से सियासत गर्म है। सभी दलों ने पंजाब चुनाव में केजरीवाल पर जमकर निशाना साधा है। बता दें कि हाल ही में कुमार विश्वास ने कहा था कि केजरीवाल ने मुझ से कहा था कि वह खालिस्तान के प्रधानमंत्री बनना चाहते है। जिसके बाद अब पंजाब सरकार और मोदी सरकार दोनों ने जांच के आदेश दिए है।

 हालांकि केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने ऊपर लगे सभी आरोपों का खंडन किया था। जिसके बाद कुमार विश्वास ने  एक इंटरव्यू में केजरीवाल से खालिस्तान पर उनके रुख पर सफाई देने को कहा। कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल की दो खासियतें हैं। पहला विश्वास के साथ झूठ बोलना और दूसरा विक्टिम कार्ड खेलकर यह दिखावा करना कि हर कोई उनके खिलाफ गिरोह बना रहा है। इन दो चालों के साथ, उन्होंने एक बार देश को बेवकूफ बनाया, फिर उन्होंने अपने सहयोगियों को बेवकूफ बनाया।

 कुमार विश्वास ने कहा कि किसी ने आपको आतंकवादी नहीं कहा। आप बस एक जवाब दें: आतंकवादी संगठनों के हमदर्द पिछले चुनाव से पहले आते थे या नहीं। जब मैंने आपत्ति जताई तो मुझे पंजाब की बैठकों से हटा दिया गया। लेकिन फिर मैंने ऐसी एक बैठक को रंगे हाथ पकड़ लिया। बैठक के बाहर हरियाणा का एक द्वारपाल पहरा दे रहा था। और जब मुझे बैठक में उन्हीं लोगों का पता चला, तो मुझे कहा गया कि ‘इसका बड़ा फायदा होगा।

Whats App

कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल कह रहे हैं कि मुझे आतंकी कहा है, सब मेरे पीछे पड़े हैं। ये सब बातें करके वो पंजाब और देश के लोगों को गुमराह ना करें और सच बताएं। मुझे हास्य कवि बताकर चीजों को छुपा नहीं सकते हैं। मैं चुनौती दे रहा हूं कि वो किसी भी मंच पर आकर मुझसे बात कर लें, मैं अपनी बात को साबित कर दूंगा कि उनके देश को बांटने वालों से संबंध थे। अगर आज भी हिम्मत है तो वो कह दें कि मैं खालिस्तान को कभी नहीं बनने दूंगा, मैं इसके खिलाफ हूं।  वहीं अपने इस बयान के एक वीडियो को कुमार विश्वास ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए केजरीवाल पर एक फिल्मी तंज भी कसा जिसमें उन्होंने लिखा ‘फ्लावर समझा क्या’।

  वहीं इससे पहले शुक्रवार को केजरीवाल ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा था कि ये सारे भ्रष्टाचारी मुझे आतंकवादी बोल रहे हैं। मैं दुनिया का पहला आतंकवादी हूँ जो लोगों के लिए स्कूल बनवाता है, अस्पताल बनवाता है, बिजली ठीक करता है। दुनिया का मैं पहला “स्वीट आतंकवादी” हूँ। अंग्रेज भगत सिंह से ख़ौफ़ खाते थे।इसलिए उन्हें आतंकवादी बोलते थे। मैं भगत सिंह का चेला हूं।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374