Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

कर्नाटक: शिवमोगा में बजरंग दल के एक कार्यकर्ता की हत्या, हिजाब के खिलाफ लिखी थी पोस्ट…धारा 144 लागू

Whats App

बजरंग दल के 23 साल के एक कार्यकर्ता की शिवमोगा में कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद एहतियातन शहर में धारा 144 लागू की गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि भारती कॉलोनी की रवि वर्मा गली में रविवार रात अज्ञात हमलावरों ने हर्षा नामक व्यक्ति की कथित तौर पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी। यह शहर, बेंगलुरू से करीब 250 किलोमीटर दूर है, जहां हाल ही में हिजाब पहनने को लेकर कुछ महाविद्यालयों में विवाद उत्पन्न हो गया था। हालांकि, रविवार को हुई हत्या के पीछे के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

घटना के बाद मृतक के समर्थक सड़कों पर उतर आए और अपना आक्रोश प्रकट किया। टेलीविजन पर प्रसारित वीडियो में वे पथराव करते नजर आ रहे हैं, लेकिन उनका निशाना कौन था यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस बीच, कर्नाटक के गृह मंत्री अर्गा ज्ञानेंद्र शिवमोगा पहुंचे और कार्यकर्ता के परिवार से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि पुलिस को कुछ पुख्ता सबूत मिले हैं और घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। ज्ञानेंद्र ने पत्रकारों से कहा कि 23 साल के एक युवक की हत्या की गई है। ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिएं।

पुलिस को सबूत मिले हैं और घटना में शामिल लोगों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। मैं लोगों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। उपायुक्त आर सेल्वामणि ने पत्रकारों को बताया कि शहर में दण्ड प्रक्रिया संहिता (CRPC) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है और सभी स्कूलों और कॉलेजों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सेल्वामणि ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों का पता लगाने की कोशिश जारी है। शहर में धारा 144 लागू की गई है। इसलिए स्कूल और कॉलेज में एक दिन की छुट्टी रहेगी। पुलिस अधीक्षक बीएम लक्ष्मी प्रसाद ने पत्रकारों को बताया कि घटना में शामिल अपराधियों का पता लगाने के लिए एक कार्यबल का गठन किया गया है। प्रसाद ने कहा कि हमारी प्राथमिकता उनका (घटना में शामिल अपराधियों का) पता लगाना और उन्हें सजा दिलवाना है। हम लोगों से सहयोग करने और कोई भावनात्मक कदम नहीं उठाने की अपील करते हैं।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374