Breaking
जबलपुर में गर्भवती महिला की हत्या, पत्थर मारकर रूकवाई कार गहने - कैश लूटे... कैंपेन में क्या अच्छा और क्या खराब लगता है? राहुल गांधी के सवाल पर खरगे ने दिया ये जवाब कसाब की नहीं, पुलिसवाले की गोली से हुई हेमंत करकरे की मौत… कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल अक्षय तृतीया से पहले 3,300 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए अब कितनी हो गई 10 ग्राम सोने की कीमत महाकाल मंदिर में एक श्रद्धालु ने दूसरे का फोड़ा सिर, प्रेग्नेंट पत्नी को धक्का लगने पर हुआ विवाद रेवन्ना मामला: राहुल गांधी ने सीएम सिद्धरमैया को लिखा लेटर, जानें क्या कहा आयरा-नुपूर की शादी का नया वीडियो आया सामने, बेटी की शादी पर खूब रोए थे आमिर खान खूनी झड़प में बदली छात्रों की वर्चस्व की लड़ाई, स्कूल के बाहर चाकूबाजी में दो घायल सत्ता में बने रहने के लिए BJP हिंदुओं में डर पैदा करने की कर रही है कोशिश, फारूक अब्दुल्ला ने साधा न... मई का महीना कूल-कूल… दिल्ली-UP, हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से लोगों को मिलेगी...

वीकेंड पर दिल्ली के पास इन किलों में घूमने का बना सकते हैं प्लान

Whats App

अगर आप वीकेंड पर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आप दिल्ली के पास कई जगहों पर घूमने जा सकते हैं | दिल्ली के पास ऐसे कई किले हैं जहां आप विकेंड पर जा सकते हैं | अगर आप इतिहास, प्रकृति या फोटोग्राफी प्रेमी हैं तो ये जगहें आपके लिए एकदम सही हैं | 3 से 6 घंटे के दौरान आप एक बेहतरीन रोड ट्रिप भी एंजॉय कर सकेंगे | इसमें नीमराना फोर्ट पैलेस, दधिकार फोर्ट और नाहरगढ़ किला आदि शामिल हैं | इन जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ कई अन्य एक्टिविटी का आनंद ले सकते हैं | ये जगहें आपको बेहद पसंद आएंगी | यहां आप अपने परिवार या दोस्तों  के साथ एक अच्छा समय बिता पाएंगे |

कुचेसर किला : 18वीं सदी का ये खूबसूरत किला कभी उत्तर प्रदेश के एक जाट साम्राज्य का गढ़ हुआ करता था | आप यहां ब्रिटिश और भारतीय मिश्रित वास्तुकला की झलक देखेंगे | आप यहां पास के बृजघाट जा सकते हैं, गुड़ बनाने वाली यूनिट देख सकते हैं, आम के बागों में घूम सकते हैं | दिल्ली से यहां पहुंचने में लगभग 3 घंटे का समय लगेगा |

 नीमराना फोर्ट पैलेस  : 15वीं शताब्दी का ये किला 1467 में राजा धूपराज द्वारा स्थापित किया गया था | अब ये एक खूबसूरत हेरिटेज होटल के रूप में पर्यटकों के बीच बहुत लोकप्रिय है | आप यहां सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद ले सकते हैं, पूल में डुबकी लगा सकते हैं, ऊंट की सवारी कर सकते हैं, जिप लाइनिंग कर सकते हैं या पुरानी कार की सवारी और जगह का ऑडियो वीडियो टूर ले सकते हैं | नीमराना फोर्ट पैलेस के शानदार कमरों के दिलचस्प नाम हैं जैसे चंद्र महल, देवा महल, हारा महल आदि | दिल्ली से यहां पहुंचने में लगभग 3 घंटे का समय लगेगा |

Whats App

दधिकार फोर्ट : इस किले का निर्माण लगभग 1100 साल पहले एक शिविर के रूप में करवाया गया था | चारों ओर घूमने के अलावा आप पहाड़ों के सुंदर दृश्य देख सकते हैं | इसके अलावा आप प्राचीन गुफा कला को देखने के लिए पास के एक स्थल पर जा सकते हैं | आप सिलिसर झील, घाना पक्षी सेंचुरी, सरिस्का बाघ सेंचुरी, भानगढ़ किला और जयसमंद झील आदि भी देखने जा सकते हैं |

नाहरगढ़ किला  : नाहरगढ़ किला जयपुर में स्थित है | आप यहां अरावली पहाड़ियों के सुंदर दृश्यों का आनंद ले सकते हैं | जयपुर शहर के मनोरम दृश्य के लिए जाना जाने वाला नाहरगढ़ किला एक बहुत ही सुंदर जगह है | ये किला शाही परिवारों के लिए एक लोकप्रिय ग्रीष्मकालीन भ्रमण स्थान था |

जबलपुर में गर्भवती महिला की हत्या, पत्थर मारकर रूकवाई कार गहने – कैश लूटे…     |     कैंपेन में क्या अच्छा और क्या खराब लगता है? राहुल गांधी के सवाल पर खरगे ने दिया ये जवाब     |     कसाब की नहीं, पुलिसवाले की गोली से हुई हेमंत करकरे की मौत… कांग्रेस नेता के बयान पर बवाल     |     अक्षय तृतीया से पहले 3,300 रुपये सस्ता हुआ सोना, जानिए अब कितनी हो गई 10 ग्राम सोने की कीमत     |     महाकाल मंदिर में एक श्रद्धालु ने दूसरे का फोड़ा सिर, प्रेग्नेंट पत्नी को धक्का लगने पर हुआ विवाद     |     रेवन्ना मामला: राहुल गांधी ने सीएम सिद्धरमैया को लिखा लेटर, जानें क्या कहा     |     आयरा-नुपूर की शादी का नया वीडियो आया सामने, बेटी की शादी पर खूब रोए थे आमिर खान     |     खूनी झड़प में बदली छात्रों की वर्चस्व की लड़ाई, स्कूल के बाहर चाकूबाजी में दो घायल     |     सत्ता में बने रहने के लिए BJP हिंदुओं में डर पैदा करने की कर रही है कोशिश, फारूक अब्दुल्ला ने साधा निशाना     |     मई का महीना कूल-कूल… दिल्ली-UP, हरियाणा समेत इन राज्यों में बारिश का अलर्ट, गर्मी से लोगों को मिलेगी राहत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374