Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

बहन ही बन गई सौतन–शाली के चक्कर में घरवाली और मासूम बेटे को किया घर से बेघर।

Whats App

गोपालगंज। शाली के चक्कर में एक पति के द्वारा पत्नी और मासूम बेटे को घर से बेघर करने के मामले में । पीड़ित विवाहिता के शिकायत पर भोरे पुलिस ने मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के आदेश के बाद,पांच लोगो प्राथमिकी दर्ज कर दी है। मामला भोरे थाना क्षेत्र के कल्याणपुर भरथोंलिया गांव का है। बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव निवासी रूबी की शादी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के तरेया सुजान थाना क्षेत्र के परसौनी भरतौलिया  गांव निवासी पिंटू राजभर के साथ हुई थी ।शादी के कुछ साल बाद ससुराल वालों के द्वारा मारपीट कर विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया गया विवाहिता के परिजनों ने इस मामले में कई बार पंचायती भी की लेकिन ससुराल वाले एक नहीं सुने ।थक हार कर विवाहिता ने गोपालगंज मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की कोर्ट में परिवाद दाखिल किया ।मामले की गंभीरता को देखते हुए कोर्ट ने भोरे पुलिस को इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया, शिकायतकर्ता के द्वारा बात का भी जिक्र किया गया है कि शादी के दौरान पीड़ता के पिता ने दहेज स्वरूप 50 हजार नगद, सोफा ,कपड़ा, गहना सहित एक बाइक दी थी, शादी के बाद महिला को एक साल तक पति के द्वारा ठीक-ठाक से रखा गया। इसी बीच विवाहिता ने एक बच्चे को जन्म दिया जिसका घर वालों ने सुमेश नाम रखा,

वही बच्चे के जन्म के बाद से विवाहिता को ससुराल वालों के द्वारा प्रताड़ित करने का काम शुरू कर दिया गया।जब विवाहिता ने इसका विरोध किया तो, घर वालों ने मिलकर विवाहिता को मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया। साथ ही विवाहिता की अनुपस्थिति में पीड़िता की छोटी बहन माधुरी कुमारी को
बहला-फुसलाकर उसके पति के घर वालों ने उससे शादी करवा दी।

इसी मामले में विवाहिता रूबी देवी ने अपने पति पिंटू राजभर, सास किशनावती देवी,भसुर, मंटू राजभर, दीयदिन और अपनी छोटी बहन माधुरी देवी पर, मारपीट धोखाधड़ी और दहेज के लिए घर से निकाले जाने का गंभीर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।वहीं भोरे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल तेज कर दी है।

Whats App

अजीत श्रीवास्तव।

 

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374