Breaking
दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी? अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष! सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल शैंपू की जगह इन नेचुरल चीजों से करें हेयर वॉश, मिलेंगे सिल्की और लंबे बाल कंगना रनौत हसीन परी हैं इसलिए आ रही भीड़, बोलीं हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह

यूक्रेन में फंसे 183 भारतीय नागरिकों को लेकर  मुंबई पहुंचा विशेष विमान

Whats App

यूक्रेन में फंसे 183 यात्रियों को रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से लेकर एक विशेष विमान गुरुवार सुबह मुंबई पहुंचा। यूक्रेन से विमान के जरिए गुरुवार को यहां पहुंचे एक छात्र ने बताया कि यूक्रेन में कई छात्र फंसे हुए हैं और सबसे ज्यादा परेशानियां यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में है, जहां फंसे लोगों को मदद की जरूरत है। वहीं, एक अन्य छात्रा ने बताया कि घर वापस आने के लिए विमान में सीट आरक्षित कराना मुश्किल था। छात्रों ने उनकी सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए भारतीय अधिकारियों का शुक्रिया अदा किया। एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा कि बुखारेस्ट से 182 यात्रियों और एक शिशु को लेकर एक विमान गुरुवार सुबह पांच बजकर 40 मिनट पर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा।

केन्द्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने एअर इंडिया एक्सप्रेस के विमान में आए लोगों का हवाई अड्डे पर स्वागत किया। प्रवक्ता ने बताया कि एअर इंडिया एक्सप्रेस गुरुवार को कुवैत के रास्ते दो और निकासी उड़ानें संचालित करेगी। इनमें से एक विमान कोच्चि से बुडापेस्ट (हंगरी) और दूसरा मुंबई से बुखारेस्ट (रोमानिया) जाएगा। बुखारेस्ट से विमान देर रात एक बजकर 50 मिनट पर मुंबई पहुंचेगा और दूसरा विमान बुडापेस्ट से शुक्रवार सुबह आठ बजे यहां पहुंच सकता है।

रूस के यूक्रेन पर हमला करने के बाद से देश के पूर्वी हिस्से में हालात बेहद खराब हैं। मुंबई पहुंचे एक छात्र ने कहा कि पेरशानियां (यूक्रेन के) पूर्वी हिस्से में अधिक है और लोगों (छात्रों) को वहां मदद की जरूरत है। एक अन्य छात्रा ने बताया कि यूक्रेनी सीमा पर कई छात्र फंसे हैं। उसने कहा कि मैं प्रार्थना कर रही हूं कि वे भी जल्द वहां से निकल पाएं। विमान में सीट आरक्षित कराना मुश्किल था। छात्रों को सीट नहीं मिल पा रही थी, लेकिन फिर भारतीय दूतावास ने इसमें हमारी मदद की। मंत्री ने कहा कि अभी तक चार से पांच हजार भारतीयों को स्वदेश लाया गया है और बाकी बचे लोगों को वापस लाने तक अभियान जारी रहेगा। मुंबई पहुंची यह तीसरी निकासी उड़ान है।

दंडी आश्रम, कमरा नंबर-12 और डर्टी पिक्चर… नाबालिग बटुकों से अपनी भूख मिटाने वाले आचार्य की कहानी     |     औरंगजेब ने जजिया कर लगाया था, कांग्रेस विरासत टैक्स लगाएगी… फिराजाबाद की सभा में बरसे सीएम योगी     |     रोहित शर्मा ने तो टेंशन दे दी…T20 World Cup में इस कमजोरी से हो जाएगा बेड़ा गर्क     |     तवायफों की दुनिया में आपका स्वागत है, लेकिन जरा संभलकर, कैसी है संजय लीला भंसाली की हीरामंडी?     |     अमेरिका के फैसले के बाद 3000 रुपए तक सस्ता हो सकता है सोना, ये है बड़ी वजह     |     मोबाइल पर अब दिखेगा कॉल करने वाले का नाम, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिए निर्देश     |     वैशाखी अमावस्या की शाम दीपदान करने का क्या है महत्व? दूर होता है पितृ दोष!     |     सड़कों पर पानी, बिजली भी गायब…बारिश और तूफान ने UAE का किया बुरा हाल     |     शैंपू की जगह इन नेचुरल चीजों से करें हेयर वॉश, मिलेंगे सिल्की और लंबे बाल     |     कंगना रनौत हसीन परी हैं इसलिए आ रही भीड़, बोलीं हिमाचल कांग्रेस की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374