Breaking
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण? 57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें

दिल्ली-यूपी और हरियाणा के बीच सफर होगा आसान, हटाए जा रहे टीकरी और गाजीपुर बार्डर से बैरिकेड

Whats App

नई दिल्ली। किसानों के आंदोलन स्थल दिल्ली-हरियाणा के टीकरी बार्डर पर एक लेने खोलने के बाद अब दिल्ली पुलिस यूपी गेट (गाजीपुर बार्डर) पर भी ऐसा ही कर रही है। दिल्ली पुलिस के जवान शुक्रवार सुबह से ही गाजीपुर बार्डर पर बैरिकेड हटवा रहे हैं। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रियंका कश्यप ने दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बार्डर से बैरिकेज हटाए जाने की कार्रवाई करने की पुष्टि की है। कुछ समय बाद यहां पर बैरिकेड पूरी तरह से हटा दिए जाएंगे। फिलहाल हम एनएच-9 को खोल रहे हैं, इसके बाद एनच-24 को भी खोला जाएगा। उधर, दिल्ली-हरियाणा के टीकरी बार्डर पर भी रोहतक रोड के एक हिस्से को दिल्ली की ओर से साफ किया जा रहा है। टीकरी और गाजीपुर बार्डर से बैरिकेट हटाए जाने के बाद दिल्ली से यूपी और हरियाणा के बीच सफर करना आसान हो जाएगा।

एनएच-9 और एनएच-24 पर रफ्तार भरेंगे वाहन

दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक, दिल्ली-यूपी के गाजीपुर बार्डर पर बैरिकेड हटने के बाद गाजियाबाद से दिल्ली की ओर जाने वाला रास्ता खुल सकता है। आम जनता में इस बात को लेकर खुशी है कि  गाजीपुर बार्डर पर बैरिकेड हटने के बाद 11 महीने बाद ही सही फिर गाजियाबाद से दिल्ली की ओर आवाजाही सामान्य हो सकेगी।

Whats App

इस बाबत एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि सरकार की तरफ़ से आदेश है, इसलिए हम बैरिकेडिंग हटाकर रास्ता खोल रहे हैं। बता दें कि 26 जनवरी को कृषि कानून विरोधियों ने ट्रैक्टर परेड निकाल कर राजधानी दिल्ली में जमकर उत्पात मचाया था। उसके बाद ही पुलिस ने बैरिकेड से बार्डर को बंद कर दिया था।

गौरतलब है कि दिल्ली के बार्डर पर किसानों के प्रदर्शन की वजह से बंद रास्तों को लेकर सुप्रीम कोर्ट सुनवाई कर रहा है। इससे पहले हुई सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट सवाल उठा चुका है कि जब तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों पर रोक लगी है तो किसानों का प्रदर्शन क्यों हो रहा है?

ऐसे में दिल्ली पुलिस पर भी दबाव था कि वह टीकरी बार्डर के साथ ही यूपी गेट पर भी यातायात जल्द बहाल कराए। ऐसे में गाजीपुर बार्डर पर भी बैरिकेड हटाया जा रहा है। वहीं, कुंडली बार्डर पर फिलहाल ऐसी कोई कोशिश होती नहीं दिख रही है, जिस तरह की गतिविधि टीकरी और गाजीपुर बार्डर पर बढ़ी है।

यूपी गेट पर बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बता दें कि यूपी गेट पर दिल्ली जाने वाली सभी लेन पर 28 नवंबर, 2020 से प्रदर्शनकारियों का कब्जा है। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के तहत यहां बैरिकेड लगाए थे। गाजियाबाद के पुलिस अधीक्षक नगर द्वितीय ज्ञानेंद्र सिंह के अनुसार, टीकरी बार्डर पर हलचल के बाद यूपी गेट पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि दिल्ली पुलिस ने ही यातायात बाधित कर रखा है। अब दिल्ली पुलिस की ओर से बहादुरगढ़ जाने वाली लेन से जिस तरह से पत्थर हटाए जा रहे हैं और साफ-सफाई की जा रही है, उससे संभावना जताई जा रही है कि एक-दो दिन में यह रास्ता खोलकर पुलिस यातायात बहाल कर देगी। यह बार्डर 26 नवंबर, 2020 से बंद है, जब पंजाब से भारी संख्या में प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली कूच का आह्वान किया था।

BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा के खिलाफ कांग्रेस ने क्यों दर्ज कराई शिकायत? जानें क्या है मामला     |     घर में हुई ऐसी कलह…पति-पत्नी ने गुस्से में पिया टॉयलेट क्लीनर, दोनों अस्पताल में भर्ती     |     सत्ता में आए तो क्या धारा 370 बहाल करेंगे? सज्जाद गनी लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस से पूछा सवाल     |     ‘एमएस धोनी नहीं कर रहे CSK की मदद’…गोल्डन डक के बाद इरफान पठान ने लगाया बड़ा आरोप     |     पुष्पा 2 के पहले गाने ने रचा इतिहास, अब दूसरे गाने से हंगामा बरपाने आ रहे अल्लू अर्जुन     |     चुनाव में क्यों अलर्ट हो गए विदेशी निवेशक, बाजार में लगाया सिर्फ इतना पैसा     |     Instagram इंफ्लूएंसर की एक गलती से गई जान, आप मत दोहराना ये गलती     |     व्यक्ति को इन स्थानों पर होती है मोक्ष की प्राप्ति, क्या कहता है शिव पुराण?     |     57 से ज्यादा मौतें-67 लापता-70,000 बेघर… ब्राजील में बाढ़-बारिश से तबाही, ये हैं लेटेस्ट अपडेट     |     लव रिलेशनशिप की बजाय आप सिचुएशनशिप में तो नहीं? इन संकेतों से पहचानें     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374