Breaking
ग्वालियर में मतदान के लिए उत्साह, पोलिंग बूथों पर लाइन भी लगी, भाजपा प्रत्‍याशी ने किया मतदान मतदाता हैं देश के मजबूत लोकतंत्र का आधार, तस्वीरों के माध्यम से देखिए ग्वालियर-चंबल के सशक्‍त जनतंत्... 11 बजे तक ग्वालियर में 28.55, मुरैना में 26.62 और भिंड में 25.46 फीसद मतदान IIT रुड़की के साइंटिस्ट कराएंगे बारिश! उत्तराखंड के जंगलों में ऐसे बुझेगी आग ‘मुस्लिमों को मिलना चाहिए आरक्षण’, सियासी बयानबाजी के बीच लालू यादव की दो टूक गुना में वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार, नौ बजे तक 16.43 प्रतिशत मतदान 2 साल में 100 करोड़ से 1100 करोड़ हो गए? सुप्रीम कोर्ट का ED से सवाल, केजरीवाल पर सुनवाई जारी सागर में सागर में उत्साह के साथ हो रहा मतदान, सुबह 9 बजे तक 14.33 प्रतिशत वोटिंग आपके एक वोट ने 370 हटवाया, राम मंदिर बनवाया लेकिन यह तो ट्रेलर है, खरगोन में बोले पीएम मोदी हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान

सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में काबुल नदी के जल से किया राम जन्मभूमि का जलाभिषेक

Whats App

लखनऊ। अफगानिस्तान की बालिका के अयोध्या में राम मंदिर के लिए प्रेम से भेजे गए उपहार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। पीएम मोदी के पास अफगानिस्तान से एक लड़की ने काबुल नदी का भेज कर राम जन्मभूमि का जलाभिषेक करने कड्डी इच्छा जताई थी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से अयोध्या जाकर काबुल नदी के जल में गंगा जल में मिलाकर रविवार को रामलला का जलाभिषेक किया। काबुल की इस लड़की ने पीएम नरेन्द्र मोदी से रामलला पर काबुल नदी के जल को चढ़वाने का अनुरोध किया था। अयोध्या पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण कार्य भी देखा। यहां पर कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

अयोध्या में रामजन्म भूमि का जल अभिषेक करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज यहां पर गंगा नदी व अफगानिस्तान की काबुल नदी का जल आया है। काबुल से एक बालिका ने वहां पर भय के माहौल में जी रहीं तमाम महिलाओं के दर्द को भेजा है। मुझे उन सभी महिलाओं और बालिकाओं की पीड़ा को भारत की संवेदना से जोड़ते हुए आज मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम की इस जन्मस्थली पर इस जल को अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

Whats App

राम की नगरी अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को रामलला की पूजा-अर्चना की। योगी अफगानिस्तान से आए काबुल नदी के जल से जलाभिषेक किया। तालिबान के कब्जे के बाद एक बच्ची ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को काबुल नदी का जल भेजा था। सीएम योगी आदित्यनाथ ने वही जल लेकर रामलला की पूजा की। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि इस काबुल नदी के जल की बहुत महत्ता है। इस जल से पहले रामलला का जलाभिषेक किया फिर राम मंदिर के गर्भगृह में अर्पित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काबुल नदी का जल राम मंदिर निर्माण स्थल पर छिड़का। वैदिक वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा जल में मिला काबुल नदी का जल छिड़का। इस दौरान उन्होंने बताया कि काबुल की एक लड़की ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को काबुल नदी का जल भेजा था। उसने इच्छा व्यक्त की है कि राम मंदिर निर्माण स्थल पर काबुल नदी का जल छिड़का जाए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में रविवार को रामायण कॉन्क्लेव का भी समापन किया।

ग्वालियर में मतदान के लिए उत्साह, पोलिंग बूथों पर लाइन भी लगी, भाजपा प्रत्‍याशी ने किया मतदान     |     मतदाता हैं देश के मजबूत लोकतंत्र का आधार, तस्वीरों के माध्यम से देखिए ग्वालियर-चंबल के सशक्‍त जनतंत्र को     |     11 बजे तक ग्वालियर में 28.55, मुरैना में 26.62 और भिंड में 25.46 फीसद मतदान     |     IIT रुड़की के साइंटिस्ट कराएंगे बारिश! उत्तराखंड के जंगलों में ऐसे बुझेगी आग     |     ‘मुस्लिमों को मिलना चाहिए आरक्षण’, सियासी बयानबाजी के बीच लालू यादव की दो टूक     |     गुना में वोटिंग जारी, पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार, नौ बजे तक 16.43 प्रतिशत मतदान     |     2 साल में 100 करोड़ से 1100 करोड़ हो गए? सुप्रीम कोर्ट का ED से सवाल, केजरीवाल पर सुनवाई जारी     |     सागर में सागर में उत्साह के साथ हो रहा मतदान, सुबह 9 बजे तक 14.33 प्रतिशत वोटिंग     |     आपके एक वोट ने 370 हटवाया, राम मंदिर बनवाया लेकिन यह तो ट्रेलर है, खरगोन में बोले पीएम मोदी     |     हेलीकॉप्टर से लॉन्च हुई टीम इंडिया की नई जर्सी, रोहित-जडेजा देखकर रह गए हैरान     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374