Breaking
लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी? 20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था? Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक... अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द

अब 5 अप्रैल को तुलसी सिलावट के खिलाफ चल रही चुनाव याचिका में बहस

Whats App

इंदौर।   मंत्री तुलसीराम सिलावट के खिलाफ हाई कोर्ट में चल रही चुनाव याचिका निरस्त होगी या आगे चलेगी, इस संबंध में कोर्ट अब 5 अप्रैल को बहस सुनेगा। गुरुवार को बहस होनी थी लेकिन आगे बढ़ गई। गौरतलब है कि सिलावट ने 2018 का विधानसभा चुनाव सांवेर विधानसभा से कांग्रेस के टिकट पर लड़कर जीता था। इस निर्वाचन के खिलाफ दो चुनाव याचिकाएं हाई कोर्ट में दायर हुई थीं। इनमें सिलावट पर चुनाव के दौरान भ्रष्ट आचरण का आरोप था। बाद में सिलावट ने खुद विधायकी से इस्तीफा दे दिया और वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए। सांवेर विधानसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में सिलावट दोबारा चुन लिए गए। इधर 2018 के चुनाव को चुनौती देने वाली दोनों चुनाव याचिकाएं याचिकाकर्ताओं ने वापस ले ली। चुनाव याचिकाएं वापस लेने के खिलाफ सांवेर विधानसभा के एक मतदाता ने रिव्यू याचिका दायर की थी जिसका निराकरण करते हुए कोर्ट ने एक चुनाव याचिका पुनर्जीवित कर दी थी।

दोनों पक्षों की होनी थी बहस

इस याचिका को लेकर तुलसीराम सिलावट ने कोर्ट में आवेदन दिया था। याचिका में 2018 के उनके निर्वाचन को लेकर चुनौती दी गई है। सिलावट ने आवेदन में कहा कि अब 2018 के चुनाव का अस्तित्व ही नहीं है क्योंकि वे इस्तीफा दे चुके थे। पिछली सुनवाई पर याचिकाकर्ता ने इस आवेदन पर जवाब दिया था कि सिलावट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में भ्रष्ट आचरण का आरोप है। आरोप सिद्ध होने पर सिलावट को छह साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित किया जा सकता है। याचिका 2019 में दायर हुई थी। इसका निराकरण छह महीने में हो जाता तो संभव है कि सिलावट उपचुनाव लड़ ही नहीं पाते। गुरुवार को इसी आवेदन पर दोनों पक्षों की बहस होनी थी, लेकिन अब बहस की तारीख आगे बढ़ गई है। अब कोर्ट 5 अप्रैल को बहस सुनेगा।

लोकसभा चुनाव 2024: दूसरे चरण की वो 54 सीटें, जो तय करेंगी 2024 के सत्ता का भविष्य     |     ‘मना किया पर अब्बा नहीं माने…’, अतीक के बेटे का बयान खोलेगा उमेशपाल हत्याकांड का बड़ा राज     |     लगता है मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था…मालदा में ऐसा क्यों बोले पीएम मोदी?     |     20 साल में सबसे ज्यादा सर्च किया गया Inheritance Tax, सैम पित्रोदा भी 5 साल में रहे टॉप पर     |     कर्नाटक ही नहीं, इन 4 राज्यों में भी OBC में शामिल हैं सभी मुस्लिम, देश में क्या है व्यवस्था?     |     Everest या MDH के मसाले ही नहीं, बादाम से अश्वगंधा तक इन 527 भारतीय प्रोडक्ट्स में भी मिला एथिलीन ऑक्साइड     |     अमेठी से राहुल और रायबरेली से प्रियंका गांधी लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश ने खोल दिए पत्ते     |     राजस्थान में ऑडियो टेप कांड पर पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा-युवाओं की क्षमता को बर्बाद कर दिया     |     ‘जम्मू-कश्मीर मुश्किल समय में है, मैं बेजुबानों की आवाज बनने आई हूं’, राजौरी में बोलीं महबूबा मुफ्ती     |     ऑफिस में लोग मुझे बुजुर्ग कहते, तंज कसते, आखिर 25 की उम्र में बदलवाने पड़े घुटने, एक युवा का दर्द     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374