Breaking
मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खा... फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी

गांधी परिवार के धर्म पर नरोत्तम ने उठाए सवाल, बोले- कभी इन्हें लक्ष्मीपूजन करते देखा है क्या?

Whats App

भोपाल: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने धर्म आस्था को लेकर गांधी परिवार पर बड़ा हमला किया है। नरोत्तम मिश्रा ने आरोप लगाते हुए कहा कि गांधी परिवार चुनावी हिंदू है। कभी भी उनका एक भी फोटो भाई दूज या दीवाली का नहीं है। ना ही कभी लक्ष्मीपूजन का फोटो देखा वे सिर्फ जनेऊधारी और चुनावी हिंदू है।

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस परिवार चुनावी हिंदू है आपने कभी देखा क्या कि दीपावली पर लक्ष्मी पूजन कर रहे हो, भाई दूज पर दोनों भाई बहन एक टीका तक भी किया हो। आप देवउथावनी में भी देख लेना वह देव उठाते भी नजर नहीं आएंगे। यह सब सिर्फ चुनावी जनेऊधारी और चुनावी हिंदू है। गांधी परिवार ने कभी हमारी भावनाओं और हमारी तीज त्योहारों का ध्यान नहीं रखा। मुझे बड़ी उम्मीद थी कि भाईदूज पर प्रियंका और राहुल गांधी टीका लगाते हुए कोई तस्वीर आएगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पेट्रोल डीजल के दाम कम होने पर कहा,मध्य प्रदेश में हम पहले भी दाम कम कर सकते थे लेकिन हमने उपचुनाव के जीत के बाद दाम कम किए। भाजपा कांग्रेस की तरह वोट की राजनीति नहीं, बल्कि सेवा से सरोकार रखती है।

Whats App

वहीं पीएम मोदी की तारीफ करते हुए देवतुल्य बताया और कहा कि भारत माता को विश्व में गौरवान्वित करने वाला नेतृत्व मिला है। वैश्विक राजनीति में उनकी लोकप्रियता का लगातार चढ़ता ग्राफ इसका प्रमाण है।

मौसम में हुआ बदलाव, छाए रहेंगे बादल, बारिशके आसार     |     कबाड़ गोदाम में भीषण विस्फोट के बाद जागा जिला प्रशासन, छापेमारी जारी     |     पटवारी ने की पत्नी की गला घोंटकर हत्या, बरगी बांध में फेंका     |     भाजपा के निष्कासित नेताओं से क्षेत्रीय संगठन महामंत्री, पार्टी में जल्‍द वापसी संभव     |     बसपा प्रमुख मायवती की मध्य प्रदेश में दूसरी जनसभा रविवार को मुरैना में     |     दिग्विजय, शिवराज और ज्योतिरादित्य का राजनीतिक भविष्य होगा तय     |     खंडवा बड़ोदरा हाइवे में बिजली पोल से टकराई कार, आग लगने से ड्राइवर जिंदा जला     |     दिल्ली: गर्मी में हीट स्ट्रोक स्ट्रोक का खतरा! चुनावी रैली में तैनात होंगी ये खास एबुंलेंस, जानें खासियत     |     फर्जी रजिस्ट्रार कार्यालय का मामला ठंडे बस्ते में, विभाग जांच कराना भी भूला     |     बुरहानपुर में उल्टी-दस्त से पीड़ित 12 नए मरीज अस्पताल में हुए भर्ती, 22 को मिली छुट्टी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9431277374